क्रिकेट

रोहित, विराट या धोनी नहीं… रायडू और बांगर ने बताया कौन है IPL का सबसे महान खिलाड़ी

Sunil Narine Latest News: सुनील नरेन अपने 200वें आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्‍लेयर ऑफ द मैच बने। उनके इस उम्‍दा प्रदर्शन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू और संजय बांगर को भी अपना मुरीद बना लिया है, जिन्‍होंने नरेन को आईपीएल इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी बताया है।
2 min read
May 17, 2026
Sunil Narine Latest News
सुनील नरेन के प्रदर्शन पर चर्चा करते अंबती रायडू और संजय बांगर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Cricketracker)

Sunil Narine Latest News: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील नरेन को प्‍लेयर ऑफ द खिताब के नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू और संजय बांगर को भी अपना मुरीद बना लिया है। उन्‍होंने वेस्टइंडीज और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन को आईपीएल का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी कहकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

वह मेरे लिए लिस्ट में सबसे ऊपर- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइम आउट पर कहा कि मेरे हिसाब से सुनील नरेन अब तक का सबसे अच्छा आईपीएल खिलाड़ी है। गेंद और बल्ले से सही मैच-विनर। आईपीएल में कई महान खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन वह हमेशा सबसे अलग दिखता है। वह मेरे लिए लिस्ट में सबसे ऊपर है। बता दें कि नरेन इस सीजन में भी बल्‍लेबाजों को परेशान कर रहे हैं और अब तक 11 मैचों में 6.70 की इकॉनमी से 13 विकेट ले चुके हैं।

कुछ खूबियां उन्हें लीग का लेजेंड बनाती हैं- संजय बांगर

वहीं, भारत के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगर ने भी इस मिस्ट्री स्पिनर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस लीग में कुछ बड़े नामों ने अपना काम किया है, लेकिन हां, लंबे समय तक खेलना एक फैक्टर है। उन्हें कई दूसरी दिक्कतों से भी निपटना पड़ा, जैसे कि कई मौकों पर उनके एक्शन पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने उसी ओवरस्पिन के साथ गेंद डालने का एक और तरीका ढूंढ लिया है। उनकी गेंद को दोनों तरफ टर्न कराने की काबिलियत बैटर को परेशान करती है। उनकी कुछ खूबियां उन्हें लीग का लेजेंड बनाती हैं।

आईपीएल में सुनील नरेन का सबसे अच्‍छा प्रदर्शन

2023 में अंतरराष्‍ट्री क्रिकेट से संन्‍यास लेने से पहले सुनील नरेन 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। नरेन आईपीएल में एक बड़ी हस्ती बने हुए हैं। 2012 में केकेआर के लिए उनका पहला आईपीएल सीजन ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने पहला खिताब जीता था। उस बार नरेन ने 15 मैचों में महज 5.47 की इकॉनमी से 24 विकेट अपने नाम किए थे।

2014 में एक और खिताबी जीत में, उन्होंने 16 मैच में 6.35 के इकॉनमी से 21 विकेट हासिल किए। दो साल पहले जब केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता, तब नरेन ने फिर से 15 मैच में 6.69 के इकॉनमी से 17 विकेट हासिल किए। उस सीज़न में उन्‍होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 180.74 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया।

Published on:
17 May 2026 02:25 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक