क्रिकेट

WI vs SL: 233 और 194 रन ठोक आमिर जंगू- रोस्टन चेज ने की सबसे बड़ी साझेदारी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

पहली बार किसी टेस्ट मैच में छठे विकेट के लिए 400 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप हुई है। एक समय मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत होती दिख रही थी और वेस्ट इंडीज दबाव में थी, लेकिन रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने 602 गेंदों पर 401 रन जोड़े।
2 min read
Jun 28, 2026
WI vs SL
वेस्ट इंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और युवा बल्लेबाज आमिर जंगू (photo - EspnCricInfo)

West Indies vs Sri Lanka, 1st Test: वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और युवा बल्लेबाज आमिर जंगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी की। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी और कुल मिलाकर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

छठे विकेट के लिए 400 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप

पहली बार किसी टेस्ट मैच में छठे विकेट के लिए 400 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप हुई है। एक समय मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत होती दिख रही थी और वेस्ट इंडीज दबाव में थी, लेकिन रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने 602 गेंदों पर 401 रन जोड़े।

जोनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के नाम था रिकॉर्ड

इससे पहले छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के नाम था। दोनों ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 399 रन जोड़े थे। करीब एक दशक तक कायम यह रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

वेस्टइंडीज ने बनाए 626 रन

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद घोषित की। टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपने 271/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 401 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। यह टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। जांगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 373 गेंदों में 233 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक महज दूसरे मैच में लगाया। अपनी इस पारी में जांगू ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए।

प्रियनाथ रत्नायके ने पांच विकेट झटके

वहीं, चेज ने भी दूसरे छोर से शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 324 गेंदों का सामना करते हुए 194 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, चेज दोहरे शतक से चूक गए और सोनल दिनुशा की गेंद पर आउट हुए। अल्जारी जोसेफ ने 20 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, शेमार जोसेफ 17 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से मिलन प्रियनाथ रत्नायके ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि सोनल दिनुशा और असिथा फर्नांडो ने दो-दो विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज ने पहली पारी के आधार पर 318 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 308 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 15 रन बना लिए हैं। निशान मदुष्का 2 और कसुन राजिथा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पथुम निसांका दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर आउट हुए। कैरेबियाई टीम द्वारा ली गई लीड से श्रीलंका अभी भी 307 रन पीछे है।

Published on:
28 Jun 2026 01:37 pm