क्रिकेट

गुजरात के क्रिकेटर अर्जन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 46 साल में टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले पारसी क्रिकेटर

बीसीसीआई की सीनियर सलेक्शन कमिटी ने भारत की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2021, 11:00 AM IST
arzan_nagwaswalla.png

इस वर्ष जून में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए बीसीसीआई की सीनियर सलेक्शन कमिटी ने भारत की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया गया है। भारत की टेस्ट टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। इसमें एक नाम कोे लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह नाम है अर्जन नागवासवाला। अर्जन गुजरात के तेज गेंदबाज हैं। टीम इंडिया में शामिल होकर अर्जन ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि टेस्ट टीम की कप्तानी का भार विराट कोहली के कंधे पर ही है।

गुजरात के अर्जन टीम इंडिया में शामिल
गुजरात के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया जगह दी गई है। हालांकि उन्हें स्टैंड बाय प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अर्जन की उम्र 23 साल है और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, अर्जन 46 साल बाद भारतीय पुरुष टीम के लिए चुने जाने वाले पहले पारसी क्रिकेटर बन गए हैं। अर्जन से पहले फारुख इंजीनियर टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं।

अर्जन का अब तक क्रिकेट रिकॉर्ड
अर्जन नागवासवाला गुजरात के वलसाड जिले के नारगोल गांव से हैं। उनके अब तक के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने अपने राज्य के लिए 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 लिस्ट ए और 15 टी-20 मैच खेले हैं। अर्जन तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने इन मैचों में क्रमश: 62, 39 और 21 विकेट चटकाए हैं।

आखिरी पारसी महिला क्रिकेटर
वहीं पारसी महिला क्रिकेटर की बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आखिरी पारसी महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी थीं। डायना ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। डायना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1993 में खेला था।

Updated on:
8 May 2021, 11:00 AM IST
Published on: