28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसको मिली जगह और कौन हुआ बाहर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले के लिए कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 2 खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर मौका मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 May 2021, 7:22 PM IST

indian_squad.png

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले माह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाना है। यह मुकाबला साउथम्पटन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में 18 से 22 जून के बीच होगा। बता दें कि भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप में 72.2% पॉइंट्स ऑफ परसेंटेज के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं न्यूजीलैंड भी 70% पॉइंट्स ऑफ परसेंटेज के साथ फाइनल में पहुंची हैं। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले के लिए कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हालांकि 2 खिलाड़ियों को उनकी फिटनेस के आधार पर मौका मिलेगा.

कप्तानी विराट कोहली के कंधों पर
टीम की कप्तानी विराट कोहली के कंधों पर ही है। वहीं टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी अंजिक्य रहाणे को दी गई है। विकेटकीपर की बात करें तो ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा को मौका दिया गया है। ईशान किशन और केएस भरत को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि केएल राहुल और रिद्धिमान साहा का नाम टीम में शामिल है, लेकिन दोनों फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम के साथ इंग्लैंड रवाना हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें—भारत से सीधे स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबारज ट्रेंट बोल्ट, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

इनकी हुई टीम में वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अपनी—अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाए मोहम्मद शमी, उमेश यादव, हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बता दे कि उमेश यादव को अंतिम 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें कि मोहम्मद शमी, हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें—कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 37 लाख रुपए

इनको नहीं मिली टीम में जगह
वहीं भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम में मौका नहीं मिला है। WTC फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी कई बेहतरीन प्लेयर्स शामिल हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

टीम इस प्रकार है—
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)।