28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 37 लाख रुपए

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कोरोना वायरस के कारण भारत में हुई तबाही के कारण दुखी है। ऐसे में उसने भारत को सपोर्ट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 May 2021, 4:47 PM IST

cricket_australia.png

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से भारत में स्थिति चिंताजनक है। यहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लोग ईलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। वहां उन्हें न तो पर्याप्त बेड मिल रहे हैं और न ही ऑक्सीजन। इस बीच कई क्रिकेटर्स ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में मदद के हाथ बढाए हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी इस संकट में भारत का साथ देने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कोरोना वायरस के कारण भारत में हुई तबाही के कारण दुखी है। ऐसे में उसने भारत को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन और यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ धन जुटाने के लिए साझेदारी कर रहा है।

37 लाख रुपए देेने का फैसला
बता दें कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत संबंध साझा करता है। कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आईपीएल 2021 में खेल रहे हैं। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना के खिलाफ लडाई में भारत को 50 हजार डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने एक बयान में कहा कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दूसरी लहर के दौरान कई भारतीय बहनों और भाइयों की पीड़ा दुखद और परेशानी करने वाली रही है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से मांगी मदद, कहा-वापस लाने के लिए करें चार्टर प्लेन का इंतजाम

पैट कमिंस और ब्रेट ली की तारीफ की
साथ ही निक हॉकले ने पैट कमिंस और ब्रेट ली की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह पैट कमिंस और ब्रेट ली ने पैसे दान कर हमारा दिल जीत लिया। अब हम भी यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ धन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जो भारत के लोगों को सहायता प्रदान करेगा। इस पैसे से बहुत जरूरी ऑक्सीजन, परीक्षण उपकरण और टीकों के साथ स्वास्थ्य प्रणाली पर भी काम किया जाएगा। बता दें कि पिछले सपताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस और ब्रेट ली ने भी भारत को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए लाखों रुपए दान किए थे।

यह भी पढ़ें— भारत और इंग्लैंड के खिलाडिय़ों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवना हो सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल

लोगों से की मदद की अपील
भारत को 37 लाख रुपए देने के साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों से भी यूनिसेफ के कोविड-19 रिलीफ फंड में दान देने की अपील की है। जिससे कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की हरसंभव मदद की जा सके। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरी दोस्ती है। वहीं आईपीएल में खेल रही टीमें और प्लेयर्स भी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में यथासंभव योगदान कर रहे हैं।