28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और इंग्लैंड के खिलाडिय़ों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवना हो सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत से जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। ऐसे में आईपीएल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को अपने वतन लौटने में होगी समस्या।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 Apr 2021, 10:36 PM IST

glenn_maxwell.jpg

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) ने सुझाव दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय और इंग्लैंड के खिलाडिय़ों के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं फिर वहां से वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का 30 मई को समाप्ति होने के बाद भारत को 18 जून से साउथैम्पटन के रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: BCCI ने लिया फैसला, अब होटल के बाहर से खाना नहीं मंगा सकेंगे खिलाड़ी, हर दो दिन में होंगे टेस्ट

भारत में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाले विमानों प 15 मई तक के लिए रोक लगा दी है। मैक्सवेल ने कहा, हम केवल स्वदेश जाने का रास्ता ढूंढना चाहते हैं। बीसीसीआई और दोनों सरकारें समाघान निकाल सकती हैं। किसी भी चरण में स्वदेश लौटने का रास्ता को निकालना चाहिए। उन्होंने कहा, स्थिति अगर और ज्यादा खराब रहती है तो हमें विशेष विमान से भारत से बाहर निकलने का मार्ग खोजना होगा। मुझे विश्वास है कि अगर ऐसी चीजें होती है तो कई सारे खिलाड़ी इसके साथ होंगे।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: माइकल वॉन ने कहा- आईपीएल जारी रहना चाहिए,यह करोड़ों लोगों की खुशियों का जरिया

भारत में बिगड़ती कोविड-19 की स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल से वापस घर लौट रहे है। उसके तीन खिलाड़ी मैक्सवेल के बेंगलोर के टीम साथी केन रिचर्डसन और एडम जम्पा और राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाई पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं।