क्रिकेट

गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया के लिए बेस्‍ट T20 हेड कोच? संजय मांजरेकर ने बताया नाम

India next T20 Head Coach: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस भले ही अपना दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। लेकिन, जीटी के कोच आशीष नेहरा ने पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को भी अपनी कोचिंग का मुरीद बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि वह ज्‍यादा क्रेडिट नहीं लेते, वह बस एक सिंपल आदमी हैं, जो मेहनत करते हैं।
2 min read
Jun 02, 2026
India next T20 Head Coach
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India next T20 Head Coach: शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हारने के बाद आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन जीतने में असफल रही हो, लेकिन हेड कोच आशीष नेहरा का रिज्यूमे दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा है। आईपीएल 2022 सीजन से पहले गुजरात के हेड कोच के तौर पर जुड़े नेहरा पहले ही फ्रेंचाइजी के साथ एक सीजन जीत चुके हैं और टीम को दो फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं। पिछले पांच सालों में जब से वह टीम के हेड हैं, जीटी चार बार प्लेऑफ में पहुंची है, 2024 में सिर्फ एक बार चूकी है।

मांजरेकर की बीसीसीआई से मांग

आशीष नेहरा की टी20 टूर्नामेंट में जबरदस्त सफलता को देखते हुए संजय मांजरेकर ने एक बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सीनियर पुरुष टीम के लिए अगला व्हाइट-बॉल हेड कोच चुनते समय नेहरा को ध्यान में रखना चाहिए।

बता दें कि फिलहाल गौतम गंभीर भारत के हेड कोच हैं और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है। हालांकि, पूर्व भारतीय ओपनर को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है। लेकिन, मांजरेकर का मानना ​​है कि नेहरा को भी अगले ऑप्शन के तौर पर देखा जाना चाहिए।

'यह वो आदमी है, जिसने रिजल्ट दिए हैं'

मांजरेकर ने स्पोर्टस्टार के इनसाइट एज पॉडकास्ट में कहा कि अगर भारत को टी20 कोच चाहिए, तो यह वो आदमी है, जिसने रिजल्ट दिए हैं। उसका रिकॉर्ड कमाल का है। आशीष नेहरा एक हार्डकोर स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर है। अगर आप उससे क्रिकेट के बारे में बात करेंगे, तो वह ऐसा इंसान नहीं है, जो बहुत ज्‍यादा इमोशनल हो जाए, वह बस अपनी टीम की समस्‍या को देख पाएगा।

'क्रेडिट नहीं लेता'

उन्होंने आगे कहा कि वह गेम को तेजी से पढ़ता है और ऐसा इंसान है जो क्रिकेट के बाहर या किसी को खुश करने की कोशिश में ज्‍यादा नहीं सोचता और ऐसे गेम नहीं खेलता, जिन्हें आप बने रहने या कुछ खास लोगों को खुश रखने के लिए खेलना चाहते हैं। आप देख सकते हैं कि एक कोच के तौर पर सफलता से उन पर कोई असर नहीं पड़ता। वह ज्‍यादा क्रेडिट नहीं लेना चाहते, वह बस एक सिंपल आदमी हैं, जो आसानी से मेहनत करते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें यह पसंद है। उन्हें हेड कोच के तौर पर आना चाहिए।

'हेड कोच के तौर पर आना चाहिए'

मांजरेकर ने अंत में कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्हें बॉलिंग कोच के तौर पर आना चाहिए, क्योंकि अगर वह ऐसे आदमी हैं जो हेड कोच रहे हैं और जिन्होंने अपनी टीम को अलग-अलग कप्तानों के अंडर इतना अच्छा परफॉर्म कराया है, तो अगर वह आते हैं, तो उन्हें हेड कोच के तौर पर आना चाहिए।

Updated on:
02 Jun 2026 06:00 pm
Published on:
02 Jun 2026 06:00 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 3rd ODI: लॉर्ड्स में भारत तोड़ेगा अपना 24 साल पुराना सर्वाधिक स्‍कोर का रिकॉर्ड या बनेगा सबसे कम टोटल, पढ़ें पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, अमेरिका में सीनियर क्रिस गेल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रोहित शर्मा के बाद ये 5 सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी जल्द ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में बड़े गेंदबाजों के नाम शामिल

रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी होंगे रिटायर, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने वजह के साथ किया बड़ा दावा

‘जैसे अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, वैसे भारत के लिए रोहित-विराट’, मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान