क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह ने दिया हारिस रऊफ को ‘प्लेन क्रैश’ सेल‍िब्रेशन का जवाब, क्लीन बोल्ड मारने के बाद किया यह इशारा, देखें Video

फ़ाइनल मुक़ाबले में जसप्रीत बुमराह ने जब हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया तो मुस्कुराते हुए उन्होंने भी प्लेन क्रैश होने का इशारा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
Sep 29, 2025
Feature image
पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने के बाद जश्न मनाते भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Pakistan, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ को उनके 'प्लेन क्रैश' सेल‍िब्रेशन को लेकर करारा जवाब दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 में खेले गए मुक़ाबले में फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाकर हारिस रऊफ को छड़ने लगे। जवाब में रऊफ ने बाउंड्री पर 'प्लेन क्रैश' का इशारा किया। दरअसल पहलगाम हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव देखने को मिला था। इस दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने भारतीय वायुसेना का एक प्लेन मार गिराया है। रऊफ इसी को लेकर इशारा कर रहे थे।

रऊफ की इस हरकत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल काउंसिल से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आईसीसी ने उनपर 30 प्रतिशत जुर्माना लगया था। फ़ाइनल मुक़ाबले में जसप्रीत बुमराह ने जब हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया तो मुस्कुराते हुए उन्होंने भी प्लेन क्रैश होने का इशारा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था।

फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिये।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हुए, वहीं शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप साबित हुए। ऐसे संकट के समय तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिए 57 रन जोड़े।

संजू के आउट होने के बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ अच्छी पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट मारते बहुए टीम को जीत दिला दी। भारत के लिए तिलक वर्मा ने 53 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ को तीन विकेट मिले। शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Updated on:
29 Sept 2025 08:38 am
Published on:
29 Sept 2025 08:38 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला