क्रिकेट

कोहली, रहाणे के विकेट ने आस्ट्रेलिया को एडवांटेज दे दिया : पुजारा

-पुजारा ने आशा जताई कि पुछल्ले बल्लेबाज दूसरे दिन अच्छा करेंगे और टीम को 275-350 रन तक का स्कोर देने में सफल होंगे।-पुजारा ने 43 रनों की पारी के लिए 160 गेंदों का सामना किया। -पुजारा ने कहा, हम विकेट बचाए रखना चाहते थे। भारत ने शुरुआत के दो सत्रों में काफी धीमी बैटिंग की।  
2 min read
Dec 17, 2020
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने गुरुवार को स्वीकार किया कि बहुत कम अंतराल में तीन विकेट गिरने से पहले डे-नाइट टेस्ट (First Day Night Test Match) के पहले दिन का खेल खत्म होने के साथ आस्ट्रेलिया (Australia) को एडवांटेज मिल गया। पुजारा ने हालांकि कहा कि भारत अभी भी मैच में अच्छी स्थिति में है।

पुजारा (Pujara) ने आशा जताई कि पुछल्ले बल्लेबाज दूसरे दिन अच्छा करेंगे और टीम को 275-350 रन तक का स्कोर देने में सफल होंगे क्योंकि इस विकेट पर आस्ट्रेलिया को दबाव में लाने के लिए अच्छा योग होगा। भारत टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए समय तीन विकेट पर 188 रनों पर था लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण उसने दिन की समाप्ति 6 विकेट पर 233 रनों पर की।

कोहली (74) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी करने वाले पुजारा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, शुरुआत में कुछ विकेट गंवाने के बावजूद हम अच्छी स्थिति में थे। कोहली और रहाणे शानदार खेल रहे थे। मैं अभी भी मानता हूं कि अश्विन और साहा टीम को अच्छा स्कोर दे सकते हैं और अगर हम इस विकेट पर 275-350 रन तक का स्कोर पाने में सफल होंगे तो आस्ट्रेलिया को दबाव में लाने के लिए अच्छा योग होगा।

भारत के लिए पहली पारी में 43 रनों की पारी खेलने वाले पुजारा ने कहा, एक समय हम डॉमिनेटेड स्थान पर थे लेकिन रहाणे और कोहली का विकेट गंवाने के बाद हमने आस्ट्रेलिया को एक तरह का एडवांटेज दे दिया। मैं अभी भी मानता हूं कि मैच में हमारी स्थिति अच्छी है।

पुजारा ने 43 रनों की पारी के लिए 160 गेंदों का सामना किया। अपनी धीमी बैटिंग के बारे में पूछे जाने पर पुजारा ने कहा, हम विकेट बचाए रखना चाहते थे। भारत ने शुरुआत के दो सत्रों में काफी धीमी बैटिंग की। भारत ने 55 ओवरों में तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। तीसरे सत्र में हालांकि तेजी से रन बने।

Published on:
17 Dec 2020 09:18 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज