क्रिकेट

थम नहीं रहा 83 पारियों से चला आ रहा Babar Azam का बुरा दौर, कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

PAK vs SL 1st ODI: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 29 रन बनाकर आउट हुए।
less than 1 minute read
Nov 11, 2025
Babar Azam
बाबर आजम, क्रिकेटर, पाकिस्तान (Photo Credit - IANS)

Babar Azam’s Horror Streak Extends: पाकिस्तान और श्रीलंका (PAK vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने एक बार फिर बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन कर अपने तमाम प्रशंसकों को मायूस कर दिया।

दरअसल, 31 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 29 रन की पारी खेली और इसके लिए उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया। इस संक्षिप्त पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 3 चौके लगाए। वनडे में यह लगातार छठी बार है, जब वह 30+ स्कोर को पार नहीं कर पाए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछली छह वनडे इनिंग में 13.83 की औसत और 61.94 की स्ट्राइक रेट से कुल 83 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्कोर क्रमशः 0, 9, 7, 11, 27 और 29 रहा हैं।

विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान के धाकड़ क्रिकेटर बाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 इनिंग से कोई शतक नहीं लगा सके हैं। आखिरी बार उनका शतक एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ आया था। इस तरह उन्होंने विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी बिना शतक लगाए 83 इंटरनेशनल इनिंग खेली थी। इस लिस्ट में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या हैं, जो बिना शतक लगाए सबसे अधिक इंटरनेशनल इनिंग (88) खेली थी।

बाबर ने हाल ही में पूरे किए थे 15,000 रन

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेटर में 15,000+ रन पूरे किए। इसके लिए उन्होंने सभी प्रारूपों में मिलाकर अब तक कुल 330 मैच खेले हैं, जिसमें 31 शतक और 21 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Updated on:
11 Nov 2025 08:03 pm
Published on:
11 Nov 2025 07:50 pm