क्रिकेट

रोहित-विराट को BCCI ने दिया तगड़ा झटका, शमी-सरफराज का कॉन्ट्रेक्ट खत्म, इन 3 बड़ा फायदा

BCCI ने 2025-26 सीजन के लिए भारतीय टीम के सीनियर पुरुष और सीनियर महिला खिलाड़ियों के सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को झटका लगा है।

2 min read
Feb 09, 2026
Ravi Shastri and Ricky Ponting on Rohit-Virat
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो सोर्स: IANS)

BCCI Annual Contract Player List: बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए भारतीय टीम के सीनियर मेंस और सीनियर वूमेंस खिलाड़ियों के सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगडा झटका लगा है, इन दोनों दिग्गजों को A+ से सीधे B ग्रुप में डाल दिया गया है, तो मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रेक्ट ही खत्म हो गया है। बता दें कि यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू होगा।

चमकी इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत

ये कॉन्ट्रैक्ट भारतीय क्रिकेट में बदलाव को दर्शाते हैं, जिसमें शुभमन गिल को जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ सीनियर मेंस के लिए ग्रेड-ए में शामिल किया गया है। बुमराह टॉप ग्रेड में एकमात्र तेज गेंदबाज बने हुए हैं, जो सभी परिस्थितियों में उनके महत्व को दर्शाता है। रवींद्र जडेजा को ग्रेड-ए में बनाए रखना एक ऑलराउंडर के तौर पर उनके मूल्य को दर्शाता है। हालांकि मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार, ईशान किशन और सरफराज खान को कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया है।

ग्रेड-सी लिस्ट सबसे बड़ी है, जिसमें उभरती प्रतिभाओं और फॉर्मेट विशेषज्ञों का मिश्रण है। इसमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और साई सुदर्शन जैसे युवाओं को भी शामिल किया गया है। वहीं, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को ग्रेड-बी में स्थान मिला है।

मेंस टीम इंडिया का सालाना कॉन्ट्रेक्ट 2025-26

ग्रेड-ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड-बी: वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर।

ग्रेड-सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़।

दूसरी ओर, महिलाओं में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ग्रेड-ए लिस्ट में हैं। महिलाओं के कॉन्ट्रैक्ट में कई युवा नाम भी हैं।

शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल जैसी खिलाड़ी ग्रेड-बी और ग्रुप-सी में शामिल हैं, जबकि उमा छेत्री, क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम जैसे नए चेहरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।

वूमेंस टीम इंडिया का सालाना कॉन्ट्रेक्ट 2025-26

ग्रेड-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और दीप्ति शर्मा।

ग्रेड-बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा।

ग्रेड-सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतीका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस।

Updated on:
10 Feb 2026 06:22 pm
Published on:
09 Feb 2026 09:22 pm
Also Read
View All