क्रिकेट

NZ vs IRE Test: दोहरे शतक से चूके टॉम ब्लंडेल, न्यूजीलैंड ने 490 रन पर घोषित की पहली पारी, आयरलैंड का बुरा हाल

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 5 विकेट पर 361 रन से शुरू की। कीवी टीम की नजर टॉम ब्लंडेल के दोहरे शतक और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के शतक पर थी। दोनों बल्लेबाज इन उपलब्धियों को हासिल करने में नाकाम रहे। ब्लंडेल 292 गेंदों पर 3 छक्कों और 22 चौकों की मदद से 186 रन बनाकर आउट हुए।

2 min read
May 28, 2026
आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है (photo - ians)

Ireland vs New Zealand test: आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन के पहले सत्र में 8 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाकर घोषित की। दूसरे दिन का दूसरा सत्र समाप्त होने के समय आयरलैंड ने 85 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।

ये भी पढ़ें

RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट शतक से चूके

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 5 विकेट पर 361 रन से शुरू की। कीवी टीम की नजर टॉम ब्लंडेल के दोहरे शतक और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के शतक पर थी। दोनों बल्लेबाज इन उपलब्धियों को हासिल करने में नाकाम रहे। ब्लंडेल 292 गेंदों पर 3 छक्कों और 22 चौकों की मदद से 186 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 129 गेंदों पर 98 रन बनाकर आउट हुए। फॉक्सक्रॉफ्ट के 8वें विकेट के रूप में आउट होते ही कीवी कप्तान टॉम लैथम ने पारी 490 रन पर घोषित कर दी। फॉक्सक्रॉफ्ट अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने का मौका चूक गए।

रचिन रवींद्र ने शानदार शतक लगाया

इससे पहले बुधवार को टेस्ट के पहले दिन रचिन रवींद्र ने शानदार शतक लगाया था। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले इस युवा ऑलराउंडर ने 194 गेंदों पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली थी। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडेयर को 3, रिब्यून विल्सन, लियाम मैकार्थी, हैरी टैक्टर और एंडी मैकब्राइन को 1-1 विकेट मिला।

आयरलैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक

490 रन के जवाब में आयरलैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। दूसरे दिन के दूसरे सत्र की समाप्ति तक आयरलैंड ने अपने 6 विकेट 86 के स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी शून्य और केड कारमाइकल शून्य पर आउट हुए। शून्य पर 2 विकेट गंवा चुकी आयरलैंड को संभालने का प्रयास कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (11) और हैरी टैक्टर (8) कर रहे हैं। दोनों अब तक 20 रन जोड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए दोनों विकेट नाथन स्मिथ ने लिए हैं।

ये भी पढ़ें

क्या राजस्थान रॉयल्स इस बार दोहराएगी 2008 का इतिहास? 18 साल का सूखा खत्म कर सालों बाद उठाएगी ट्रॉफी, देखें अब तक का पूरा सफर
Published on:
28 May 2026 07:57 pm
Also Read
View All
RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

Rajasthan Royals playoffs Record: राजस्थान रॉयल्स ने खेले हैं 12 प्लेऑफ मुक़ाबले, क्वालीफायर 2 में दो बार मिली है हार, पढ़ें कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2026: सुनील गावस्कर और संजय बांगर का आशीर्वाद लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जतिन सप्रू के पैर पकड़े, वायरल हो गया Video

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी, कुछ लाख की कमी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

IPL Playoff record: क्वालिफ़ायर 1 जीतने वाली टीम इतनी बार बनी है IPL चैम्पियन, RCB फैंस के लिए खुशखबरी, क्या GT-RR बदलेंगे इतिहास?