क्रिकेट

McCullum sacked: ‘बैजबॉल’ का अंत, इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच के पद से हटाया

मैकुलम का फैसला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आया है। कुछ ही समय पहले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। मैकुलम एरा में स्टोक्स इंग्लैंड टीम के कप्तान थे। मैकुलम और स्टोक्स के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड को अब टेस्ट फॉर्मेट में स्थायी कोच और कप्तान की तलाश होगी।
3 min read
Jul 12, 2026
Ben Stokes Retirement News, Brendon McCullum Ben Stokes, Harry Brook England Test Captain, Ben Stokes Last Test Oval,
बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम (Photo - IANS)

Brendon McCullum, England Test head coach: इंग्लैंड क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत ब्रेंडन मैकुलम ने पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़े रहेंगे। मैकुलम के रेड-बॉल क्रिकेट से हटने के साथ ही इंग्लैंड के चर्चित ‘बैजबॉल’ युग का भी अंत हो गया है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदला था।

इंग्लैंड का लगातार खराब प्रदर्शन

मैकुलम का फैसला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आया है। कुछ ही समय पहले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। मैकुलम एरा में स्टोक्स इंग्लैंड टीम के कप्तान थे। मैकुलम और स्टोक्स के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड को अब टेस्ट फॉर्मेट में स्थायी कोच और कप्तान की तलाश होगी।

मैकुलम ने अपने बयान में कहा कि टेस्ट टीम को छोड़ना उनके लिए भावनात्मक फैसला है, लेकिन वह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ट टीम के साथ काम करना बेहद पसंद रहा और इस दौरान मिली उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है।

पद से हटने के बाद क्या बोले मैकुलम

उन्होंने कहा, "मुझे टेस्ट टीम को कोचिंग देना बहुत पसंद था। हमने साथ मिलकर कई शानदार पल देखे और कुछ मुश्किल दौर भी आए। यह मेरे लिए सम्मान की बात रही कि मुझे इंग्लैंड जैसी टीम के साथ काम करने का मौका मिला। खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और प्रशंसकों ने इस सफर में जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं।"

मैकुलम ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों को आगे ले जाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें उम्मीद है कि टीम भविष्य में बड़ी सफलताएं हासिल करेगी।

चार साल पहले संभाला था पद

ब्रेंडन मैकुलम का टेस्ट कोच के रूप में कार्यकाल 2022 में शुरू हुआ था। उनके आने के बाद इंग्लैंड ने आक्रामक और निडर क्रिकेट की नई शैली अपनाई, जिसे ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया। इस रणनीति ने शुरुआत में शानदार परिणाम दिए और इंग्लैंड ने कई यादगार जीत दर्ज कीं। टीम के बल्लेबाजों ने जोखिम लेने वाली शैली अपनाई और टेस्ट क्रिकेट को तेज गति से खेलने की कोशिश की।

हालांकि, पिछले कुछ समय में टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। इंग्लैंड ने अपने पिछले नौ टेस्ट मुकाबलों में से सात गंवाए। इसमें ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज में 4-1 की हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-1 से मिली हार शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह हार इंग्लैंड की 14 वर्षों में तीन या उससे अधिक टेस्ट मैचों की पहली घरेलू सीरीज हार थी।

रिचर्ड गोल्ड ने मैकुलम के योगदान की सराहना की

मैदान के बाहर की घटनाओं ने भी टीम की छवि को प्रभावित किया। खिलाड़ियों से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों और विवादों के कारण ईसीबी को टीम के भविष्य और नेतृत्व को लेकर नए सिरे से विचार करना पड़ा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने मैकुलम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम में नई ऊर्जा भरी और कई यादगार जीत दिलाईं। उन्होंने कहा कि अब एशेज सीरीज की तैयारी को देखते हुए टीम में बदलाव करने का सही समय है।

इंग्लैंड पुरुष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी मैकुलम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैकुलम के नेतृत्व में टीम की मानसिकता बदली और उन्होंने खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। मैकुलम की कप्तानी में इंग्लैंड ने 49 मैचों में 27 जीत हासिल की, जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच ड्रॉ रहे।

ईसीबी ने पुष्टि की है कि नए टेस्ट हेड कोच की तलाश तुरंत शुरू की जाएगी। वहीं, मैकुलम का व्हाइट-बॉल टीम के साथ अनुबंध अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप तक जारी रहेगा। अब इंग्लैंड की नजर नए नेतृत्व के साथ टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने और आगामी एशेज अभियान को मजबूत बनाने पर होगी।

Updated on:
12 Jul 2026 08:43 pm
Published on:
12 Jul 2026 08:39 pm
Also Read
View All
ICC Meeting: अमेरिका और कनाडा क्रिकेट पर लगा रहेगा बैन, फ्रांस टीम को भी जारी किया नोटिस, मॉरिशस को मिली सदस्यता

IND vs ENG Test: कोहली- सचिन जो न कर पाये वह कर दिखाया यस्तिका भाटिया ने, लॉर्ड्स मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

मोहम्मद कैफ ने की गौतम गभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना, कहा – संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को सही तरीक से हैंडल नहीं किया

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर बोला हमला, पूछा – कहा हैं रियान पराग और रजत पाटीदार?

IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, हर्षित राणा पूरी सीरीज से बाहर, प्रिंस यादव को मिला मौका