क्रिकेट

Champions Trophy 2025 में इन पांच बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की नजर, मैच का रुख पलटने की रखते हैं काबिलियत

Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा, जिसका फाइनल 9 मार्च खेला जाएगा।
2 min read
Feb 17, 2025
Feature image

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होना है। इस टूर्नामेंट में विश्व की शीर्ष 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। मिनी वर्ल्ड कप के तौर पर पहचाने जाने वाले टूर्नामेंट के शुरुआत से पूर्व आइए उन खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर, जो किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

फखर जमान (पाकिस्तान)

आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी 2017 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दाएं हाथ के पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान ट्राई नेशन वनडे सीरीज में अच्छे लय में नजर आए थे। चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। अब तक उन्होंने पाकिस्तान के लिए 85 वनडे मैच में 46.50 की औसत और 94.23 की स्ट्राइक रेट से 3627 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 210 रन है।

डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर डेरिल मिशेल एशियाई परिस्थितियों में किसी भी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं। कीवी टीम के लिए उन्होंने 45 वनडे मैच में 50.42 की औसत और 97.89 की स्ट्राइक रेट से कुल 1765 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 7 अर्द्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 134 रन है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 45 वनडे में 5.70 की इकॉनमी से कुल 13 विकेट चटकाए हैं।

हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 58 वनडे मैचों में 44.12 की औसत और 117.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 2074 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन अच्छे तरीखे से खेलने की काबिलियत रखने वाले खिलाड़ी के तौर पर उन्हें पहचाना जाता है।

श्रेयस अय्यर (भारत)

दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की मिडिल ओवर में सूझबूझ भरी पारी खेलते हैं। सबसे अहम यह है कि दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता भारत के अभियान के लिए उन्हें महत्वपूर्ण बनाती है। श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए कुल 65 वनडे खेले हैं, जिसमें 48.18 की औसत और 102.48 के स्ट्राइक रेट से कुल 2602 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में भारत के लिए 5 शतक और 20 अर्द्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 128 रन है।

बेन डकेट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट 19 वनडे मैच में 46.16 की औसत और 102.71की स्ट्राइक रेट से कुल 831 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 107 रन है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से मिले मौके को बेहतर तरीके से भुनाया है। उन्हें आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। सबसे अहम बात यह है कि विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढालने की उनकी क्षमता उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर बना सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए निम्नवत क्लिक करें...

Updated on:
17 Feb 2025 04:39 pm
Published on:
17 Feb 2025 04:39 pm
Also Read
View All
ब्रायडन कार्स के हथकड़ी वाले मामले के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग में क्या हुई चर्चा? जो रूट ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम

टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम