क्रिकेट

क्रिस गेल ने कहा- ‘आईसीसी नहीं मैं हूं क्रिकेट का असली बॉस’

खुद को 'यूनिवर्स बॉस' कहलवाना पसंद करने वाले क्रिस गेल एक बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 10:17 AM IST
chris_gayle.png

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से भी जाना जाता है। अब गेल के एक बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, क्रिस गेल का कहना है कि क्रिकेट का असली बॉस आईसीसी नहीं बल्कि वह खुद हैं। हाल ही गेल ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में हाल ही टी20 में 14 हजार रन पूरे किए। गेल ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर 67 रन बनाए थे, जिसमें 4 चौके और 7 सिक्स शामिल थे।

गेल ने दिया यह बयान
सीरीज में तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद गेल ने इसका जश्न मनाया। इस दौरान उनके बल्ले पर लगे स्टिकर में यूनिवर्स शब्द नहीं था। जब एक इंटरव्यू में इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ICC नहीं चाहता कि वह अपने बल्ले के पीछे यूनिवर्स बॉस शब्द का इस्तेमाल करें। इसी वजह से बल्‍ले पर सिर्फ बॉस लिखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्स बॉस है, लेकिन आईसीसी नहीं चाहता कि वह अपने बैट पर यूनिवर्स बॉस का स्टिकर लगाएं इसलिए इसे छोटा कर बॉस कर दिया। गेल ने कहा, 'मैं तो बॉस हूं।'

'कॉपीराइट करना पड़ेगा'
इंटरव्यू में जब गेल से पूछा गया कि क्या 'यूनिवर्स बॉस' पर आईसीसी का कॉपीराइट है तो गेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'हां मुझे इस पर कॉपीराइट करना पड़ेगा।' इसके बाद इंटरव्यू में गेल से कहा गया कि तकनीकी रूप से आईसीसी क्रिकेट का बॉस है ना? इस पर गेल ने कहा कि नहीं आईसीसी नहीं वह तकनीकी रूप से बॉस हैं। वैसे भी गेल खुद को यूनिवर्स बॉस कहलाना पसंद करते हैं।

क्रिस गेल की तूफानी बल्लेबाजी
हाल ही क्रिस गेल अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज टीम को जीत दिलाई। गेल ने पांच साल के बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2016 में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया था। हालांकि सीरीज के पहले दो मैचों में गेल का तूफानी अंदाज देखने को नहीं मिला था।

Updated on:
15 Jul 2021, 10:17 AM IST
Published on: