
क्रिकेट के महाकुुंभ IPL 2021 में कई विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के दौरान इनके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं। क्रिस गेल भी आईपीएल के चर्चित प्लेयर हैं। पंजाब किंग्स टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। मोहम्मद शमी का कहना है कि क्रिस गेल को हिंदी काफी पसंद है और वे हिंदी में ही बात करना पसंद करते हैं। बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं और जिंदादिल इंसान हैं। उनके वीडियो कई बार वायरल होते रहते हैं। हाल ही उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया।
हिंदी में बात करना पसंद
मोहम्मद शमी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि क्रिस गेल को हिंदी में बात करना काफी पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे ज्यादातर समय हिंदी में ही बात करना पसंद करते हैं। शमी ने खुलासा करते हुए बताया कि क्रिस गेल अंग्रेजी में बात करते—करते अचानक से हिंदी बोलने लगते हैं। शमी ने यह भी बताया क्रिस ग्रेल ठीक उसी तरह से हिंदी बालते हैं जैसे हम हिंदी में गाने गाते हैं।
पंजाबी भी सीख रहे
साथ ही शमी ने यह भी बताया कि क्रिस गेल को पंजाब किंग्स के प्लेयर पंजाबी भी सिखा रहे हैं। शमी ने बात करते हुए बताया कि क्रिस गेल बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्हें भारतीय कल्चर बहुत पसंद हैं। बता दें कि क्रिस गेल का हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आए। लोगों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे गेल
बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल टूर्नामेंट का शुरू से हिस्सा रहे हैं। बता दें कि आईपीएल वर्ष 2008 से शुरू हुआ था। क्रिस गेल तब से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले वाले मैच में क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास में अपने 350 सिक्स पूरे किए। वहीं इंडियंस फैंस से भी उनका काफी जुड़ाव है। पिछले मैच की बात करें तो क्रिस गेल ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स लगाकर आईपीएल में 351 सिक्स पूरे किए। ऐसा करने वाले गेल आईपीएल के इतिहास में पहले प्लेयर हैं।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
16 Apr 2021 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
