क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का हुआ निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल एक साल से भी अधिक समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार को मेरठ के गंगा नगर स्थित घर में उनका निधन हो गया।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2021, 6:57 PM IST
 Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन हो गया है। भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल एक साल से भी अधिक समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार को मेरठ के गंगा नगर स्थित घर में उनका निधन हो गया। किरण पाल की पिछले साल भी तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद वे एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रहे। बता दें कि उस वक्त भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में व्यस्त थे और पिता का दिल्ली में इलाज चल रहा था। हालांकि उसके बाद से भुवनेश्वर कुमार के पिता का घर पर ही डॉक्टरों के परामर्श और देखभाल में इलाज चल रहा था।

बेटे को अवॉर्ड मिलने पर जताई थी खुशी
बता दें कि इस वर्ष जब भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया तो उनके पिता ने खुशी जाहिर की थी। किरण पाल ने कहा था कि आईसीसी की ओर से कम समय में एक से अधिक अवॉर्ड मिलना भुनेश्वर की प्रतिभा और लगन को दर्शाता है। ईश्वर सदा उनकी प्रतिभा और खेलने की क्षमता को बनाए रखें।

परिवार के पास आ गए थे भुवनेश्वर
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार के पिता को दिल्ली में इलाज के बाद मेरठ ही वापस लाया गया था। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। वहीं आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद भुनेश्वर कुमार भी मेरठ ही आ गए थे। बताया जा रहा है कि किरण पाल का अंतिम संस्कार उनके बुलदंशहर के उनके पैतृत गांव में किया जाएगा। भुवनेश्वर कुमार के पिता के निधन से क्रिकेट जगत व खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

बेटे का मैच देखने जाते थे किरण पाल
बता दें कि किरण पाल बेटे भुवनेश्वर का मैच देखने भामाशाह पार्क में जाते थे। अगर भुनेश्वर का मैच न भी हो तो भी वे वहां बैठकर अन्य खिलाड़ियों के मैच देखते थे और उनका उत्साहवर्धन भी करते थे। बता दें कि किेरण पाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ युद्धवीर सिंह से लेकर मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी जुड़े रहे।

Updated on:
20 May 2021, 6:57 PM IST
Published on: