28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिली इंडिया टेस्ट टीम में जगह तो गुस्साए फैंस ने ट्विटर पर दिए ऐसे रिएक्शन

चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए टीम में जगह दी। लेकिन हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 May 2021, 11:47 AM IST

bhuvneshwar_kumar.png

अगले माह आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान शुक्रवार को किया। हालांकि टीम इंडिया के चयन में एक खिलाड़ी को नजरअंदाज किए जाने से कई लोग नाराज हो गए। चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए टीम में जगह दी। लेकिन हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि लोगों को उम्मीद थी केि अच्छी फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ और स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं भुवनेश्वर कुमार को टीम में नहीं लिए जाने से फैन्स ने ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।

फैन्स हुए दुखी
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और इंग्लैंड में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। फॉर्म में होने के बावजूद जब चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं दी तो फैन्स दुखी हो गए और उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा इंडिया टेस्ट टीम बिना भुवनेश्वर के ऐसे है जैसे बिना चिकन के चिकन बिरयानी। इसके अलावा अन्य कई फैन्स ने मीम्स शेयर किए। वहीं भुवनेश्वर के अलावा, आईपीएल 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी चयन में नजरअंदाज किया गया है। उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। हार्दिक पांड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें— WTC फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसको मिली जगह और कौन हुआ बाहर

भुवनेश्वर कुमार का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड
वहीं इंग्लैंड में भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में 5 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं भुवनेश्वर ने एक पारी में 82 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। वहीं हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे और टी20 सीरीज में भी भुवनेश्वर का प्रदर्शन अच्छा रहा। वनडे सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें—गुजरात के क्रिकेटर अर्जन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 46 साल में टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले पारसी क्रिकेटर

इनकी हुई टीम में वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अपनी—अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाए मोहम्मद शमी, उमेश यादव, हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। जडेजा और मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। बता दे कि उमेश यादव को अंतिम 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें कि मोहम्मद शमी, हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।