क्रिकेट

थलापति विजय के CM बनने का जश्न आज चेपॉक में नहीं बना सकेंगे दर्शक, CSK ने जारी की वॉर्निंग

CSK warning to fans: चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी ने आज दोपहर को चेपॉक में मैच को लेकर दर्शकों के लिए राजनीतिक सामग्री नहीं लाने की वॉर्निंग जारी की है, क्‍योंकि आज ही तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह भी है।
2 min read
May 10, 2026
CSK warning to fans
थलापति विजय और सीएसके के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

CSK warning to fans: चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 मैच से पहले दर्शकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। सीएसके ने फैंस से कहा है कि वे चेपॉक में राजनीतिक बैनर, झंडे या होर्डिंग या इससे संबंधित सामान लाने से बचें। बता दें कि आज रविवार दोपहर को 3.30 बजे से ये मैच खेला जाना है और टीवीके प्रमुख थलापति विजय भी आज ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

विजय का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होना है, जहां तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। उनके इस पद पर पहुंचने से सीएसके के घरेलू मैच में राजनीतिक संवेदनशीलता का एक और पहलू जुड़ गया है, क्योंकि चेन्नई में इस अभिनेता-राजनेता के औपचारिक रूप से पदभार संभालने के मौके पर जश्न मनाए जाने की उम्मीद है।

सीएसके ने फैंस को दिया ये मैसेज

सीएसके बनाम एलएसजी आईपीएल मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्‍यम से समर्थकों से अपील करते हुए लिखा कि आइए, हमारे साथ क्रिकेट और खेल की भावना का जश्न मनाइए। हम अपने सुपरफैंस से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी राजनीतिक दल/व्यक्ति से जुड़े बैनर, झंडे या होर्डिंग लाने से बचें और पूरे 'येलो' (जोश) के साथ खेल का आनंद लें।

राजनीतिक जश्न स्टेडियम के स्टैंड तक पहुंचने की आशंका

बता दें कि इस संदेश में किसी भी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसका समय सीधे तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा हुआ है। तमिलनाडु वेट्री कज़गम (TVK) के नेता के बढ़ते प्रभाव ने तमिलनाडु में लोगों का काफी ध्यान खींचा है और उसी दिन सीएसके का घरेलू मैच होने से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि राजनीतिक जश्न स्टेडियम के स्टैंड तक पहुंच सकता है।

राजनीतिक सामान स्टेडियम के बाहर ही छोड़ने होंगे

यह एडवाइजरी क्रिकेट के माहौल को जस का तस बनाए रखने के लिए की गई है। तमिलनाडु की राजनीति के एक ऐतिहासिक दिन पर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का अपने फैंस के लिए संदेश बिल्कुल साफ है कि शोर मचाओ, अपना 'येलो' दिखाओ, लेकिन राजनीतिक प्रतीक स्टेडियम के बाहर ही छोड़ आओ।

Updated on:
10 May 2026 10:34 am
Published on:
10 May 2026 10:34 am
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल