क्रिकेट

Chennai vs Delhi Highlights: नहीं चले धोनी, फिर हारी चेन्नई, अकेले लड़े फाफ

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) ने आईपीएल के 7वें मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) को 44 रन से हराया। पृथ्वी शॉ (64) टॉप स्कोर रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने 175 रन बनाए। कैगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए....
3 min read
• •
Updated: 26 Sep 2020, 7:49 AM IST
Chennai vs Delhi Highlights: नहीं चले धोनी, फिर हारी चेन्नई, अकेले लड़े फाफ
Chennai vs Delhi Highlights: नहीं चले धोनी, फिर हारी चेन्नई, अकेले लड़े फाफ

महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) के नेतृत्व में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) को शुक्रवार को एक बार आईपीएल के 13वें संस्करण में एक और हार का सामना करना पड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) ने उसे 44 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम शुरुआती विकेट गिरने के बाद उबर नहीं सकी और 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन तक पहुंच सकी। धोनी ( MS Dhoni ) 15 रन बनाकर लौटे, जबकि फाफ डु प्लेसिस (du Plessis ) ने सबसे अधिक 43 रन बनाए।

नहीं चले शेन वॉटसन
दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से अंकुश लगाए रखा। विकेट को भांप दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को शुरुआत में ही गेंद थमा दी। इसका फायदा भी उन्हें मिला क्योंकि पटेल ने शेन वाटसन (14) का विकेट दिल्ली को दिला दिया।

फिर एक फेर हुए मुरली विजय
मुरली विजय (10) एक बार फिर असफल रहे। छह ओवरों में चेन्नई का स्कोर 34 रनों पर दो विकेट था। दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई की रनगति को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। एक छोर पर खड़े फाफ को समर्थन की जरूरत थी ताकि वह स्कोरबोर्ड को तेजी से चला सकें। रन आ नहीं रहे थे, लेकिन विकेट जा रहे थे। रितुराज गायकवाड (5) एक बार फिर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और रन आउट हुो गए।

शिमरन ने फाफ को दिया जीवनदान
10 ओवरों में चेन्नई सिर्फ 47 रन ही बना पाई थी जबिक तीन विकेट उसने खो दिए थे। समय हाथ से निकलता जा रहा था और इसी कारण फाफ तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे। उन्होंने कोशिश शुरू की और शिमरन हेटमायेर ने उन्हें जीवनदान भी दे दिया। हेटमायेर ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर फाफ का कैच छोड़ दिया।

फाफ और केदार अच्छी कोशिश
गायकवाड का स्थान लेने आए केदार जाधव (26) ने डु प्लेसिस के साथ टीम को जिताने की कोशिश की और रनगति बढ़ाई। एनरिक नोर्टजे ने उनकी पारी को ज्यादा आगे नहीं जाने दिया। यहां से चेन्नई के लिए काफी देर हो चुकी थी और हार से वह बस औपचारिकता मात्र दूर थी। फिर भी डु प्लेसिस ने कोशिश की और लड़ते रहे।

रबाडा ने तीन विकेट चटकाए
कैगिसो रबादा ने 18वें ओवर में डु प्लेसिस को पवेलियन भेज चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा दाया। धोनी (15) आखिरी ओवर में आउट हुए। रवींद्र जडेजा (12) मैच की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए रबादा ने तीन और एनरिक ने दो विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स पावर प्ले में बना सकी सिर्फ 36 रन
दिल्ली से पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने भी विकेट से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए दिल्ली की सलामी जोड़ी को हाथ खोलने नहीं दिए। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पावर प्ले में सिर्फ 36 रन ही बनाए। धीरे-धीरे इन दोनों ने रनगति तेज की और टीम को 10 ओवरों में टीम का स्कोर बिना विकेट के 88 रन कर दिया।

पृथ्वी शाह ने जड़ी फिफ्टी
लेग स्पिनर पीयूष चावला ने धवन ( 35 रन, 27 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। धवन ने शॉ के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। बाद में श़ॉ (64 रन, 43 रन, 9 चौके, 1 छक्का) भी चावला की गेंद पर धोनी के हाथों स्टम्पिंग कर दिए गए। ऋषभ पंत से उम्मीद थी कि वह अपने आक्रामक अंदाज में टीम को विशाल स्कोर तक ले जाएंगे और यही उम्मीद कप्तान श्रेयस अय्यर से थी। दोनो ने कोशिशें तो की, लेकिन ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखा पाए। इन दोनों ने सिर्फ स्कोरबोर्ड को थोड़ी तेजी से चलाए रखा।

धोनी ने लपका अय्यर का कैच
अय्यर ( 26 रन, 22 गेंद,1 चौका) सैम कुरैन की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। पंत ने नाबाद 37 रन बनाए। दिल्ली ने हालांकि जो स्कोर बनाया था वो विकेट के लिहाज से काफी था और वह आसानी से प्रभावी गेंदबाजी के चलते इसे बचा पाने में भी सफल रही।

Updated on:
26 Sep 2020, 7:49 AM IST
Published on: