क्रिकेट

DC vs CSK : धवन ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से रौंदा

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (नाबाद 101) की मुश्किल समय में खेली गई शतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने शनिवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच विकेट से हरा दिया....
2 min read
Oct 18, 2020
dc_vs_csk.jpg

नई दिल्ली। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (नाबाद 101) की मुश्किल समय में खेली गई शतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन (IPL 13 ) में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई (Chennai) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) (58 रन, 47 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के), अंबाती रायूड (Ambati Rayudu) (नाबाद 45 रन, 25 गेंद, 4 छक्के, 1 चौका) और रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) (33 रन, 13 गेंद, 4 छक्के) की मदद से 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए। चेन्नई की खराब फील्डिंग ने दिल्ली को इस लक्ष्य को हासिल करने के भरपूर मौके दिए और दिल्ली ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

आईपीएल में धवन का पहला शतक
धवन ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 58 गेंदों का सामना कर 14 चौके, एक ***** लगाया। धवन आज किस्मत भी साथ लेकर उतरे थे, क्योंकि चेन्नई के खिलाड़ियों ने उन्हें तीन जीवनदान दिए। धवन ने इनका भरपूर फायदा उठाया और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

चहर ने दिया धवन को जीवनदान
दीपक चहर ने चेन्नई को मनमाफिक शुरुआत दी और शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट चटका दिए। पहले पृथ्वी शॉ को पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट किया और फिर अजिंक्य रहाणे (8) को सैम कुरैन के हाथों कैच कराया। रहाणे के जाने के बाद दिल्ली का स्कोर 26/2 हो गया। चहर ने ही धवन का कैच छोड़कर उन्हें जीवन दिया। वहीं धोनी ने भी धवन को एक मौका दिया। नुकसान यह रहा कि धवन ने अपने पैर जमा लिए और आसानी से चेन्नई के गेंदबाजों को खेला और अंत तक टीम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर उसे विजयी बनाया।

अक्षर ने पांच बॉल में बनाए 21 रन
चार ओवरो में दिल्ली को 41 रनों की जरूरत थी और धवन अभी तक टिके हुए थे। दो ओवरों में दिल्ली को 21 रन चाहिए थे। कुरैन ने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए। आखिरी ओवरों में 17 रनों की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने इसी ओवर की पांच गेंदों का सामना किया और नाबाद 21 रन बना टीम की जीत की औपचारिकताओं को पूरा किया।

Published on:
18 Oct 2020 08:28 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा