22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 180 रन का लक्ष्य

फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जमाया ।दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 17 Oct 2020, 9:54 PM IST

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 180 रन का लक्ष्य

IPL 2020: Chennai Super Kings give target of 180 runs to Delhi Capital

शारजाह । चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings ने शनिवार को आईपीएल-13 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capital के सामने 180 रनों की चुनौती रखी है। चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जमाया और अंत में अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं।

डु प्लेसिस ने अपनी 58 रनों की पारी में 47 गेंदों पर छह चौके, दो छक्के लगाए। उनके अलावा अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। जडेजा 13 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए।

दिल्ली की टीम आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ 12 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आठ मैचों में तीन जीते हैं और पांच हारे हैं तथा टीम छह अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी है।

इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार एक दूसरे से भिड़ी तो दिल्ली ने चेन्नई को 44 रनों से करारी मात दी थी। दिल्ली ने इस मैदान पर चार मैच खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते और एक हारे हैं। वहीं, चेन्नई ने दो खेले हैं, जिसमें से उसने एक जीते और एक हारे हैं।