मिस्ट्री स्पिनर हैं वरुण
क्रिकेट के पंडित वरुण को एक मिस्ट्री स्पिनर कहते हैं। क्योंकि उनके खजाने में हर तरह की गेंद हैं। वो ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर और टॉप स्पिन हर तरह की गेंद डाल सकते हैं। इस सीजन में वह अब तक 7 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं।