
ECB new rules: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों पर सख्ती दिखाते हुए शराब पार्टी और अन्य अनुशासनहीन हरकतों को लेकर छह नए सख्त नियम जारी किए हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास और हालिया विवादों के बाद ईसीबी ने यह कदम उठाया है। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और टीम कल्चर को बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में इंग्लिश क्रिकेट किसी भी प्रकार के ऑफ-फील्ड विवाद से बच सके।
इंग्लैंड के खिलाड़ी कई बार शराब के नशे में पाये गए हैं। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स को शराब पीकर क्लब में लड़ाई करने के मामले में मैच के लिए सस्पेंड किया गया था। इस घटना में ऑलराउंडर गस एटकिंसन भी उनके साथ थे। दोनों ने एक नाइट क्लब में रग्बी खिलाड़ी से मारपीट की थी। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी न्यूजीलैंड दौरे पर शराब के नशे में नाइटक्लब के बाउंसर से लड़ाई की थी। वहीं बेन डकेट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सार्वजनिक जगह पर काफी नशे में धुत नजर आए थे।
नए नियमों के तहत इंग्लैंड की टीम पर निम्नलिखित पाबंदियां लगाई गई हैं: