
बेन स्टोक्स (फोटो- IANS)
Ben Stokes Night Club Controversy: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की कप्तानी जा सकती है। दरअसल, मुकाबले में जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन नाइटक्लब में गए, जिससे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया। बोर्ड ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है।
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के बाद टीम पर कर्फ्यू लगा दिया है। मतलब सीरीज के दौरान रात को कोई भी खिलाड़ी नाइटक्लब में नहीं जाएगा और ना ही शराब का सेवन करेगा। इसके बावजूद बेन स्टोक्स गस एटकिंसन के साथ नाइटक्लब पहुंच गए। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
इसके बाद 8 जून की शाम को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। दोनों दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं, जो 17 जून से ओवल में खेला जाएगा। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अब तक यह नहीं बताया कि नाइटक्लब में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था। दूसरी पारी में एटकिंसन ने 5 विकेट हासिल किए थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जीत के बाद स्टोक्स ने कहा था कि उनकी खुशी तब तक अधूरी रहती है, जब तक वह खिलाड़ियों के साथ बीयर नहीं पी लेते। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि स्टोक्स या एटकिंसन को नाइटक्लब में कोई चोट नहीं आई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वहां उनकी मारपीट हुई हो, क्योंकि उस समय रग्बी क्लब के खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे, जो सीजन के अंत का जश्न मना रहे थे।
एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि सरासेंस रग्बी क्लब के एक अकादमी खिलाड़ी ने कथित तौर पर एटकिंसन पर घूंसा मारने की कोशिश की, लेकिन ECB सुरक्षा गार्ड पर लग गया। गार्ड को स्टिचेस लगे। हालांकि स्टोक्स और एटकिंसन ने आपा नहीं खोया और सुरक्षित रहे, लेकिन यह घटना टीम डिसिप्लिन पर सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना ये होगा कि ECB की जांच में क्या निकलकर आता है।
Updated on:
09 Jun 2026 09:10 am
Published on:
09 Jun 2026 09:09 am
