क्रिकेट

T20 Tri series: निदहास ट्रॉफी पर संकट के बादल, रद्द भी हो सकती है सीरीज!

श्रीलंका की सरकार ने दस दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है। ऐसे में वहां क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होने पर संशय जताया जा रहा है।
2 min read
emergency in Sri Lanka the Nidahas triangular series may get cancelled

कोलबों/नई दिल्ली। श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज पर संकट के बादल गहरा गए है। इस नए संकट के कारण सीरीज को भी रद्द किया जा सकता है। श्रीलंका की सरकार ने दस दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है। जो आज से लागू होगा। ऐसे में वहां क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होने पर संशय जताया जा रहा है। हालांकि अभीतक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है।

बौद्द-मुस्लिम तनाव है वजह-
सरकार ने बौद्द-मुस्लिम तनाव को देखते हुए आपातकाल की घोषणा की है। यह आपातकाल किस-किस इलाके में लागू रहेगा यह फिलहाल साफ नहीं है। खबरों के मुताबिक, देश में हो रही हिंसक घटनाओं की वजह से आपातकाल लगाया है। वहां बौद्ध-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव चल रहा है।

ये है पूरी सीरीज का कार्यक्रम -
बता दें कि भारत और बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के साथ ट्राई-सीरीज खेलने के लिए वहां पहुंची हुई है। आज शाम सात बजे भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबों में पहला मैच खेला जाना है। जबकि 6-18 तक होने वाले इस सीरीज के दौरान सभी टीमों के बीच दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

टीम का चयन करना कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं-
पहले टी-20 मैच के लिए संतुलित टीम का चयन करना कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा। टीम का सही चयन एक कप्तान के रूप में रोहित की क्षमता को दर्शाएगा। दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन कर रही श्रीलंका की टीम इस सीरीज में चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से ग्रस्त है। हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का सीरीज से बाहर होना मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा झटका है।

संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका : दिनेश चांदीमल (कैप्टन, विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, दानुष्का गुणातिलका, तिसारा परेरा, थरंगा, दासुन शनाका, जीवन मेंडिस, अकिला धनंजया, आमिला अपोंसो, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप,

भारत : रोहित शर्मा (कैप्टन), शिखर धवन , सुरेश रैना , मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर

Published on:
06 Mar 2018 03:27 pm