6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 Tri series: पहला मुकाबला आज, श्रीलंका से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली निदास ट्रॉफी के पहले मैच में आज टीम इंडिया का सामना मेजबान से होगा।   
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Mar 2018, 8:34 AM IST

ind vs sri

कोलंबो/नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के सफल दौरे के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले टी-20 मैच में मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी। निदास ट्रॉफी के नामक इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली , दिग्गज विकेटकीपर- बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी , तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एवं जसप्रीत बुमराह, स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम देकर नए चेहरों को टीम में शामिल किया है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका -
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इन खिलाड़ियों पर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का दबाव रहेगा। पहले टी-20 मैच के लिए संतुलित टीम का चयन करना कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा। टीम का सही चयन एक कप्तान के रूप में रोहित की क्षमता को दर्शाएगा।

चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है मेजबान -
दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन कर रही श्रीलंका की टीम इस सीरीज में चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से ग्रस्त है। हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का सीरीज से बाहर होना मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा झटका है। मैथ्यूज के अलावा शेहान मदशंका और असेला गुणारत्ने भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इसलिए मेजबान टीम का पूरा दरोमदार दिनेश चांडीमल, उपुल थरंगा, थिसारा परेरा और सुरंगा लकमल के कंधों पर होगा।

आलोचकों का मुंह बंद कर सकती है मेजबान टीम -
बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी-20 सीरीज से चोट के कारण बाहर रहने वाले कुसल परेरा की टीम में वापसी हुई है। परेरा की वापसी से श्रीलंका की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। पिछला वर्ष श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा, इसलिए अपने घर में खेली जा रही इस त्रिकोणीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करके मेजबान टीम आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेगी।

टीमें (सम्भावित) :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना , मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत (विकेटकीपर)।

श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, दानुश्का गुनाथीलका, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, अमीला अपोंसो, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।