
मुंबई। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच श्रीलंका में मंगलवार से शुरू हो रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी के मुकाबले भारत में जियो टीवी पर दिखाए जाएंगे। जियो टीवी भारत का अग्रणी लाइव टीवी ऐप है। इससे पहले जियो टीवी पर 2018 शीतकालीन खेलों और ईएफएल कप (कोरोबो कप फाइनल) दिखाया गया था। इसके जरिए आप मोबाईल पर भी लाइव क्रिकेट का मजा ले सकते हैंं।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से किया करार-
जियो टीवी ने निदास ट्रॉफी के भारत में डिजिटल प्रसारण के लिए क्रिकेट श्रीलंका के साथ करार किया है। जियो टीवी ने अपने बयान में कहा है कि त्रिकोणीय सीरीज का कांप्रेंसिव कवरेज हासिल करने के लिए वह क्रिकेट श्रीलंका के साथ काम कर रहा है।
ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा मैच का रोमांच -
इस बीच, क्रिकेट श्रीलंका के मुख्य परिचालन अधिकारी जेरोम जयारत्ने ने कहा है कि इस टी-20 सीरीज को भारतीय दर्शकों तक जियो टीवी के माध्यम से पहुंचाकर वह रोमांचित हैं। क्रिकेट श्रीलंका को उम्मीद है कि जियो टीवी के माध्यम से यह सीरीज अधिक से अधिक भारतीयों तक पहुंचेगी।
पहला मैच आज खेला जाएगा -
इस सीरीज का पहला मैच मंगलवार को भारत तथा श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारत को आठ मार्च को बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत तथा श्रीलंका की टीमें 12 मार्च को एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इसी तरह 14 मार्च को भारत तथा बांग्लादेश दूसरा मैच खेलेंगे। फाइनल मुकाबले 18 मार्च को खेला जाएगा।
पहले मुकाबले की सम्भावित टीम -
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना , मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत (विकेटकीपर)।
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, दानुश्का गुनाथीलका, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, अमीला अपोंसो, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।
Published on:
06 Mar 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
