क्रिकेट

ENG vs IND: इंग्लैंड से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर, जल्द टीम से जुड़ जाएगा यह दिग्गज

ENG vs IND: इंग्लैंड-भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 20 जून से होगा।
2 min read
Jun 16, 2025
Team India
Team India (Photo Credit- BCCI @X)

ENG vs IND: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद नव-नियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ंत को बेताब है। इसके लिए इंग्लैंड पहुंच चुके भारतीय क्रिकेटर अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। हालांकि इंग्लैंड से 20 जून से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया को उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब मुख्य कोच गौतम गंभीर को पारिवारिक कारणों के चलते स्वदेश लौटना पड़ा।

उस वक्त, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया को कोच गौतम गंभीर की सेवाएं मिल सकेंगी या नहीं, इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि अब उनको लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर अब मंगलवार को टीम इंडिया संग जुड़ जाएंगे।

फैमिली इमरजेंसी के कारण लौटे भारत

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मांग को कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। इसके चलते गौतम गंभीर को भारत लौटना पड़ा। गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भारतीय टीम को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में मदद की। अब खबर आ रही है कि गंभीर के मां की सेहत में सुधार हुआ। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच का 20 जून से होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 20-24 जून तक लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में 2-6 जुलाई, तीसरा टेस्ट लार्ड्स में 10-14 जुलाई, चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 27 से 27 जुलाई और आखिरी टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल में 31 अगस्त से 4 जुलाई तक खेला जाएगा।

Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला