क्रिकेट

IND vs ENG Playing 11: संजू सैमसन की होगी टीम में वापसी? या अब भी फ्लॉप तिलक और ईशान को मिलता रहेगा मौका, देखें प्लेइंग 11

आखिरी टी20 में भारत जहां 4-0 के व्हाइटवॉश से बचने उतरेगा, वहीं इंग्लैंड इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियन भारत को हराकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा।
2 min read
Jul 11, 2026
India vs England
जिम्बाब्वे से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा भारत (Photo - BCCI)

India vs England 5th T20 playing 11 team prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में भारत हर हाल में जीत दर्ज़ कर सीरीज का अंत सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगा। फिलहाल भारत सीरीज में 3-0 से पिछड़ रहा है।

भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय टीम ने इस सीरीज में बेहद शर्मनाक प्रदर्शा किया है। भारतीय बल्लेबाज अंग्रेजी तेज गेंदबाजों के सामने बार-बार लड़खड़ा रहे हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। ऐसे में आखिरी मुक़ाबले में टीम कुछ बदलाव कर सकती है।

संजू सैमसन की वापसी हो सकती है

इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। सैमसन ने इस सीरीज का पहला मुक़ाबला खेला था, उसके बाद उन्हें खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन ईशान किशन और तिलक वर्मा के फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक की जगह सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।

श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव

संजू टीम में आते हैं तो तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसा होने पर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करना पड़ेगा। आखिरी टी20 में भारत जहां 4-0 के व्हाइटवॉश से बचने उतरेगा, वहीं इंग्लैंड इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियन भारत को हराकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा।

भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड 15 मैच जीतने में सफल रहा। एक मैच बेनतीजा रहा। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि भारत का इंग्लैंड पर हल्का-फुल्का दबदबा रहा है, हालांकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोचक और करीबी रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत-  श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड - हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशीद, रेहान अहमद।

Updated on:
11 Jul 2026 04:08 pm
Published on:
11 Jul 2026 03:46 pm