क्रिकेट

बर्थ डे से पहले जानें, कोहली के वो पांच विराट विवाद, जो बनी थी सुर्खिया

कोहली के बर्थ डे से पहले आईए जानते है कोहली के पांच बड़े विवादों के बारे में, जो अपने समय में सुर्खियों में आई थी।

3 min read
Nov 04, 2017
five Controversies of virat kohli on his birthday

नई दिल्ली। कामयाबी के सातवें आसमान पर काबिज विराट कोहली का विवादों से पुराना रिश्ता है। कोहली अपने विवादों को ले कर शुरू से ही सुर्खियों में रहे हैं। चाहे विवाद विपक्षी टीम के कप्तान के साथ हो या अपने ही टीम के कोच के साथ। कोहली के बर्थ डे से पहले आईए जानते है कोहली के पांच बड़े विवादों के बारे में, जो अपने समय में सुर्खियों में आई थी।

2012 की शुरुआत में जब भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी तब सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय गेंदबाजों को कंगारू बल्लेबाज बुरी तरह धो रहे थे। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के उत्साहित दर्शक बॉउंड्री पर खड़े विराट कोहली का मज़ाक उड़ने लगे। जिससे आहात हो कर कोहली ने इशारे से दर्शको को गाली दे दी। खैर मैच खत्म होने के बाद ट्वीट करते हुए कोहली ने अपने इस दुर्व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी थी। उनकी इस हरकत के लिए आईसीसी ने उनकी 50% मैच फीस काट ली थी।

2015 में एक बार फिर कोहली विवादों में आए, आईपीएल मैचों के दौरान कोहली मैच के बीच में अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से बात करते दिखें। बारिश की वजह से दिल्ली और बंगलुरु का मैच रुक गया था और सभी खिलाड़ी पवेलियन में बैठे थें। तभी कोहली बगल के स्टैंड में बैठी अनुष्का से बात करते हुए नज़र आए। एंटी करप्शन गाइडलाइन्स के मुताबिक खिलाड़ी मैच के दौरान टीम और स्टाफ के अलावा किसी से बात नहीं कर सकते। तब बीसीसीआई ने कोहली को बस चेतावनी दे कर छोड़ दिया था।

एक बार फिर कोहली अनुष्का की वजह से विवाद में थें। कोहली और अनुष्का एक दूसरे के बेहद करीब है, ऐसे मे कोहली अनुष्का के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकते। 2015 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रैक्टिस के दौरान कोहली हिन्दुस्तान टाइम्स के एक पत्रकार से अनुष्का के ऊपर लिखे गए एक लेख को ले कर भीड़ गए। बाद में कोहली ने इसके लिए पत्रकारों से माफ़ी मांगी थी।

इस साल मार्च में कोहली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ डीरआएस विवाद के कारण सुर्खियों में आए। टेस्ट मैच के दौरान स्मिथ आउट होने के बाद डीरआरएस लेने का फैसला ड्रेसिंग रूम में बैठे साथी खिलाड़ियों की मदद से ले रहे थे। ये बात कोहली को रास नहीं आई और कोहली ने स्मिथ को खरी खोटी सुना दी। कोहली अपने आक्रामक व्यवहार के चलते एक बार फिर सब की नज़र में आ गए।

कोहली का कोच अनिल कुंबले के साथ हुआ विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। किसी बात को ले कर कोहली और कुंबले में अनबन हो गयी थी जिसके बाद अनिल कुंबले ने भारतीय कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद बहुत से पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कोहली के इस स्वाभाव की आलोचना भी की थी।

Published on:
04 Nov 2017 06:29 pm