क्रिकेट

गौतम गंभीर ने इन दो खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया का ‘फ्यूचर’, कहा- ये हैं बहुत खास

Gautam Gambhir Statement: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने इन दो खिलाड़ियों को 'स्पेशल' बताते हुए उन्हें टीम इंडिया का असली भविष्य बताया है। जानिए गंभीर ने किसकी बैटिंग के बारे में ऐसी बात कही जो अब वायरल हो रही है...
2 min read
Mar 02, 2026
gautam gambhir shortslists sanju samson ishan kishan future indian cricket
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (photo - IANS)

IND vs WI, T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir on Sanju Samson, Ishan Kishan: भारतीय टीम ने रविवार की रात ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो जीत दर्ज की, उसने सबका दिल जीत लिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत का सबसे बड़ा सफल 'रन चेज' था। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। वेस्टइंडीज ने 196 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य दिया था, और जब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए, तो सारा दबाव संजू सैमसन पर आ गया। लेकिन संजू ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जिताया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं।

गौतम गंभीर ने की संजू की जमकर तारीफ

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, जो हमेशा से संजू के सपोर्टर रहे हैं, उन्होंने इस पारी के बाद संजू को 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' बताया। गंभीर ने कहा, 'संजू एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम सब जानते हैं कि वो कितने टैलेंटेड हैं, बस उन्हें बैक करने (भरोसा जताने) की जरूरत थी। जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब संजू ने अपनी असली काबिलियत दिखाई। उम्मीद है कि आने वाले दो मैचों में भी वो इसी लय को बरकरार रखेंगे।'

संजू के खेलने का अंदाज था अलग

गंभीर ने एक बहुत पते की बात कही। उन्होंने कहा कि संजू की बैटिंग देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वो जबरदस्ती गेंद को हिट कर रहे हैं। उन्होंने बहुत ही 'नॉर्मल क्रिकेटिंग शॉट्स' खेले और बिना किसी ताकत के इस्तेमाल के गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। यह उनके टैलेंट को दिखाता है। गंभीर ने बताया कि संजू नेट्स में भी बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे थे और वही कॉन्फिडेंस उन्होंने मैदान पर दिखाया।

इंडियन क्रिकेट का भविष्य

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के साथ-साथ ईशान किशन का भी नाम लिया और इन दोनों को भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा बताया। गंभीर का मानना है कि ये दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपिंग के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। संजू और ईशान के रूप में भारत के पास भविष्य के लिए बहुत अच्छे विकल्प (Options) मौजूद हैं। पिछले कुछ समय में संजू को अपनी जगह के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन इस पारी ने सब कुछ बदल दिया। गंभीर ने साफ कर दिया कि भले ही न्यूजीलैंड सीरीज संजू के लिए अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उनकी काबिलियत पर उन्हें कभी शक नहीं था। अब जब संजू फॉर्म में लौट आए हैं, तो टीम इंडिया की ताकत और बढ़ गई है।