क्रिकेट

ICC के इस अवॉर्ड से बुमराह-संजू सैमसन का नाम गायब, पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया गया नॉमिनेट

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को इस महीने के बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के नॉमिनेशन में शामिल नहीं किया गया है।

2 min read
Mar 16, 2026
जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

ICC Player of The Month Award: टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम रहा तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साहिबजादा फरहान सबसे आगे रहे। लेकिन आईसीसी ने फरवरी मंथ के बेस्ट प्लेयर्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की हा, जिसमें फरहान का नाम तो है लेकिन बुमराह का नाम गायब है। वहीं संजू सैमसन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम भी नहीं है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

ये भी पढ़ें

MI-CSK नहीं, बल्कि इस टीम के पास है एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

सुपर 8 से आगे नहीं बढ़ पाया था पाकिस्तान

पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सका था। पाकिस्तान ने सुपर-8 का अपना आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें जीत के बावजूद टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकी थी। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले साहिबजादा फरहान का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। फरहान ने 6 मैचों की 6 पारियों में 2 शतक सहित 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे थे। विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए वह टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। फरहान की वजह से ही पाकिस्तान सुपर-8 में भी पहुंच सकी थी।

ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से चुने गए जैक्स

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में ऑलराउंडर विल जैक्स का अहम रोल रहा था। जैक्स ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। जैक्स ने टी20 विश्व कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकी थी। जैक्स ने 8 मैचों की 8 पारियों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे, वहीं 9 विकेट लिए थे।

अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन पिछले एडिशन में पाकिस्तान को हराने वाली इस टीम ने इस बार भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसकी बड़ी वजह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक रहे। 37 साल के इस गेंदबाज ने ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने परेशान किया था। शैडली वैन शाल्कविक ने 4 मैचों में 13 विकेट लिए थे और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं। दोनों के 14-14 विकेट हैं। हालांकि, बुमराह ने 8 जबकि वरुण ने 9 मैच खेले थे। बुमराह की इकॉनमी भी वरुण से बेहतर थी। देखना होगा कि साहिबजादा फरहान, विल जैक्स और शैडली वैन शाल्कविक में किसे फरवरी महीने के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाता है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने पाक खिलाड़ी सरफराज के रिटायरमेंट पर किया इमोशनल पोस्ट, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई!

Also Read
View All

अगली खबर