क्रिकेट

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ इंग्‍लैंड बना टेबल टॉपर, जानें भारत समेत सभी टीमों का हाल

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: महिला विश्‍व कप 2025 में बुधवार को इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान का मुकाबला बारिश से धुल गया। लेकिन, मैच रद्द होने के बाद भी पॉइंट्स टेबल में इंग्‍लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ शीर्ष पर काबिज हो गई है।
less than 1 minute read
Oct 16, 2025
ICC Women’s World Cup 2025 Points Table Update
आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2025 की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों की कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricketworldcup)

ICC Womens World Cup 2025 Points Table Update: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्‍व कप 2025 में अभी तक 16 मैच खेले जा चुके हैं। सभी टीम राउंड रॉबिन में अपने चार-चार मुकाबले खेल चुकी हैं। अब सेमीफाइनल के लिए सभी टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। बुधवार को टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया। इस एक अंक के साथ जहां पाकिस्‍तान का खाता खुल गया तो वहीं इंग्‍लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का पछाड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गई है। आइये इस मैच के पॉइंट्स टेबल की स्थिति आपको बताते हैं।

नेट रन रेट के चलते टॉप पर पहुंची इंग्‍लैंड

महिला विश्‍व कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में अब इंग्‍लैंड की टीम चार मैचों में तीन जीत, एक बेनतीजा मैच के बाद 7 अंक और +1.864 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों में तीन जीत और एक बेनतीजा मैच के बाद 7 अंक और +1.353 के नेट रन रेट के चलते दूसरे पायदान पर खिसक गई है। तीसरे स्थान पर छह अंकों के साथ साउथ अफ्रीका की टीम है। जबकि भारतीय महिला टीम चार में से दो हार, दो जीत के बाद 4 अंक और +0.682 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है।

टीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
इंग्‍लैंड430017+1.864
ऑस्‍ट्रेलिया430017+1.353
साउथ अफ्रीका431006-0.618
भारत422004+0.682
न्‍यूजीलैंड412013-0.245
बांग्‍लादेश413002-0.263
श्रीलंका402022-1.526
पाकिस्‍तान403011-1.887

वर्ल्‍ड कप 2025 में आज ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश मैच

आज 16 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 में 17वां मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश की टीम के बीच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। 

Updated on:
16 Oct 2025 09:25 am
Published on:
16 Oct 2025 09:25 am
Also Read
View All
WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल