क्रिकेट

चौथा मैच गंवाने के बाद मेहमान टीम के लिए ये क्या बोल गए कप्तान कोहली!

चौथा मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने साफ कहा कि मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमसे ज्यादा अच्छा खेल दिखाया।
2 min read
Sep 29, 2017
kohli

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच को हारने के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि विरोधी टीम हमसे ज्यादा अच्छा खेली। बता दें कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 335 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। भारतीय टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही टीम इंडिया नंबर वन का ताज भी गंवा चुकी है। हालांकि टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। भारत और आस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी वनडे में रविवार को नागपुर में आमने-सामने होंगी।

हमसे अच्छा खेली आस्ट्रेलिया- कोहली
मैच के बाद कोहली ने कहा, "हमें सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद हमें एक और बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। इस लिहाज से हमारे लिए यह अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं था। यह होता है। कई बार खिलाड़ियों का दिन नहीं होता। उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनरों का दिन आज अच्छा नहीं रहा। आस्ट्रेलिया हमसे बेहतर खेली।"

पिच को भांप न सके कोहली
भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्लेबाजी में उनकी सोच अच्छी थी। फील्डिंग में भी उन्होंने शानदार वापसी की। हम बुरा नहीं खेले लेकिन आज उनसे अच्छा नहीं खेल सके। बीच में हमारे गेंदबाज जो धीमी गेंद डाल रहे थे उसी से उनके बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी बाकी वो हमारे गेंदबाजों को अच्छे से खेल रहे थे।" कोहली ने कहा, "पिच जैसा खेल रही थी उससे काफी खराब लग रही थी। यह अच्छा खेली इससे हम सभी हैरान हो गए। कुल मिलाकर यह विकेट क्रिकेट के लिए अच्छी थी।"

टीम में बदलाव पड़ा भारी
टीम इंडिया को इस मैच में ज्यादा बदलाव करना भी भारी पड़ा। टीम ने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ की थी। फार्म में चल रहे टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को आराम देकर मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया था। इसमें अकेले यादव भी अपने गेंदबाजी से प्रभावित कर सके। उमेश यादव ने मैच में चार विकेट झटके। जबकि शमी और अक्षर एक भी विकेट ले पाने में कामयाब न हो सके।

Updated on:
29 Sept 2017 11:15 am
Published on:
29 Sept 2017 10:55 am
Also Read
View All
IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, वूमेंस टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs JPN T20I Update: 5-5 ओवर का होगा भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, जानें कब शुरू होगा मैच