क्रिकेट

IND vs ENG 1st T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 1st T20I Playing 11: क्या चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? और अगर वैभव को टीम में जगह मिलती भी है तो उसके लिए किस खिलाड़ी को टीम में से हटना पड़ेगा। जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11, पूरा शेड्यूल और लाइव मैच कब और कहां देखें।
2 min read
• •
Jun 30, 2026
Ind vs Afg 1st T20I Playing 11 prediction
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo - BCCI)

IND vs ENG 1st T20I Playing 11: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच में सबका ध्यान 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा, जो इस मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह ओपनर के रूप में मौका मिल सकता है। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ वो पूरी तरह फ्लॉप रहे, जहां दूसरे मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए।

अगर टीम मैनेजमेंट टॉप-3 में तीन लेफ्ट हैंडर्स (अभिषेक, वैभव और ईशान) को नहीं रखना चाहता, तो ईशान किशन की जगह भी वैभव को शामिल किया जा सकता है। वहीं, दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खेलना तय है। कप्तानी की बात करें तो श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में लगातार तीन टी20 मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड टालना चाहेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11 (1st T20I)

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

भारत बनाम इंग्लैंड: टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 1st T20I: 1 जुलाई (रात 10:00 बजे) – चेस्टर-ले-स्ट्रीट
  • 2nd T20I: 4 जुलाई (शाम 7:00 बजे) – मैनचेस्टर
  • 3rd T20I: 7 जुलाई (रात 10:00 बजे) – नॉटिंघम
  • 4th T20I: 9 जुलाई (रात 10:00 बजे) – ब्रिस्टल
  • 5th T20I: 11 जुलाई (शाम 7:00 बजे) – साउथेम्प्टन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 1st ODI: 14 जुलाई (दोपहर 3:30 बजे) – बर्मिंघम
  • 2nd ODI: 16 जुलाई (शाम 5:30 बजे) – कार्डिफ
  • 3rd ODI: 19 जुलाई (दोपहर 3:30 बजे) – लंदन (लॉर्ड्स)

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आप OTT प्लेटफॉर्म्स जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इंडिया बनाम इंग्लैंड का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और स्पोर्ट्स18 1 (Sports18 1 हिंदी) पर होगा। और DTH यूज़र्स, टाटा प्ले (Tata Play) पर अपने पैक के हिसाब से चैनल नंबर चेक कर सकते हैं।

Updated on:
30 Jun 2026 11:11 am
Published on:
30 Jun 2026 11:11 am