क्रिकेट

IND VS ENG: स्मृति मंधाना ने पकड़ा शानदार कैच, वीडियो हुआ वायरल

स्मृति मंधाना ने मैच के दौरान एक शानदार कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस तरह से मंधाना ने यह कैच लपका, लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 12:49 PM IST
smriti_mandhana.png

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान मिताली राज ने इस मैच में नाबाद 75 रनों की पारी खेली। जहां मिताली ने बैटिंग करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया तो स्मृति मंधाना की फील्डिंग ने भी सबका दिल जीत लिया। स्मृति मंधाना ने मैच के दौरान एक शानदार कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस तरह से मंधाना ने यह कैच लपका, लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

बाउंड्री के करीब पकड़ा कैच
इंग्लैंड की पारी के दौरान टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा ओवर डाल रही थीं। क्रीज पर इंग्लैंड की प्लेयर नताली साइवर बैटिंग कर रही थीं। दीप्ति की एक बॉल पर नताली ने आगे बढ़कर एक बड़ा शॉट मारा। उन्होंने यह शॉट मिडविकेट की ओर मारा। गेंद हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि यह बाउंड्री होने वाली है। तभी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत ने गेंद की ओर दौड़ लगाई। बाउंड्री के बेहद करीब स्मृति मंधान ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया।

वायरल हुआ वीडियो
स्मृति मंधाना का यह कैच देखकर सभी हैरान हैं और उनकी फील्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। मंधाना के कैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। मैच के दौरान स्मृति मंधाना ने बैटिंग में भी कमाल दिखाया। हालांकि सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया की ओपनर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन तीसरे मैच में कमाल कर दिया। स्मृति मंधाना इस मैच में अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 57 गेंदों में 49 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए।

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं टीम इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से मिताली राज और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने उतरे। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 3 गेंद शेष रहते हुए ही 220 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने यह मैच 4 विकेट से जीता। हालांकि सीरीज इंग्लैंड के नाम ही रही। तीन मैचों की इस सीरीज में दो मैच इंग्लैंड की टीम ने जीते हैं।

Updated on:
4 Jul 2021, 12:49 PM IST
Published on: