क्रिकेट

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ इस वजह से नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह?

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बाएं हाथ के करिश्माई और विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सूर्यवंशी को अंतिम-11 में जगह नहीं मिल सकी है।
2 min read
Jun 26, 2026
vaibhav suryavanshi
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi, India vs Ireland T20: भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। बतौर भारतीय कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बाएं हाथ के करिश्माई और विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सूर्यवंशी को अंतिम-11 में जगह नहीं मिल सकी है। वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू के लिए अब कम-से-कम अगले मैच तक का इंतजार करना होगा।

वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने के सवाल पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "वैभव एक शानदार खिलाड़ी है, लेकिन बदकिस्मती से नहीं खेल रहा है। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंडिया के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि हम अपने उन ज्यादातर क्रिकेटरों का समर्थन कर रहे हैं, जो पूरे सीजन में बहुत शानदार रहे हैं।"

नहीं टूटा यह रिकॉर्ड

पहले टी20 में मौका न मिलना वैभव सूर्यवंशी के लिए निराशाजनक हो सकता है। डेब्यू कैप मिलते ही वह भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाते। वैभव इस मैच में सचिन तेंदुलकर का लगभग 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। हालांकि, वैभव के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे मौके निश्चित रूप से मिलेंगे।

वैभव ने पिछले 1 साल में हर स्तर पर और जहां भी मौके मिले हैं, शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 से चर्चा में आए वैभव ने पिछले एक साल में इंडिया ए और इंडिया-19 के लिए दमदार पारियां खेली हैं और देश को अहम खिताब दिलाए हैं।

आईपीएल 2026 में उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलायी है। आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीता था। इस दौरान वैभव ने 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन का रिकॉर्ड है। इसी प्रदर्शन के बाद वैभव भारतीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। अब भारतीय टीम में डेब्यू के लिए वैभव को कम से कम 28 जून तक का इंतजार करना होगा।

Updated on:
26 Jun 2026 06:30 pm
Published on:
26 Jun 2026 06:29 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल