क्रिकेट

Ind vs Nam Playing XI: नामीबिया से मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव तय! गंभीर के ‘चहेते’ की हो सकती है वापसी

Ind vs Nam Playing XI Prediction: T20 वर्ल्ड कप 2026 पहला मैच यूएसए से जीतने के बाद अब भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से होगा। पाकिस्‍तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत आजमाना चाहेगी। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ भारत की प्‍लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं।

2 min read
Feb 11, 2026
Team India
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - IANS)

Ind vs Nam Playing XI Prediction: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेलने को तैयार है। यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। यूएसए के खिलाफ भारत पूरी ताकत वाली टीम के साथ उतरा था, लेकिन बल्‍लेबाजी पूरी तरह से फेल रही। सूर्या ने तूफानी पारी नहीं खेली होती तो नतीजे चौंकाने वाले हो सकते थे। अब नामीबिया के खिलाफ भी टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ उतरना चाहेगी। ऐसे में टीम में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

संजू सैमसन लेंगे अभिषेक शर्मा की जगह!

संजू सैमसन को शायद किस्मत का साथ मिल सकता है। वह इस मैच के साथ भारत के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप में डेब्‍यू कर सकते हैं, क्‍योंकि अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्‍शन है और उन्‍होंने मंगलवार को भारतीय टीम के अभ्‍यास सत्र में भी हिस्‍सा नहीं लिया। ऐसे में ईशान किशन के साथ संजू बतौर सलामी बल्‍लेबाज उतर सकते हैं। सैमसन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब सीरीज के बाद खुद को सुधारने का सुनहरा मौका हो सकता है।

वाशिंगटन सुंदर की हो सकती है वापसी

यूएसए के खिलाफ एक ऑलराउंडर ऐसा था, जो बल्‍लेबाजी में पूरी तरह से फ्लाॅप रहा था। उस मैच में शिवम दुबे शून्‍य पर आउट हुए थे और उनसे गेंदबाजी भी नहीं कराई गई थी। गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट नामीबिया के खिलाफ मैच में दुबे की जगह सुंदर को मौका दे सकता है। सुंदर ने नेट सेशन में गुरुवार को गेंदबाजी का अभ्‍यास भी किया है।

बुमराह के वापसी पर कटेगा सिराज का पत्‍ता

मोहम्मद सिराज ने लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी करते ही यूएसए के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके लिए चीजें निराशाजनक हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि वायरल बुखार के चलते पहला मैच नहीं खेल सके जसप्रीत बुमराह अब फिट होकर मैदान पर वापस आ गए हैं। 10 दिन के ब्रेक के बाद उन्‍होंने गेंदबाजी भी की है। भारत चाहेगा कि बुमराह 15 फरवरी को पाकिस्‍तान के खिलाफ अहम मैच से पहले लय में आ जाएं। इस वजह से सिराज को बाहर बैठना पड़ेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह।

Published on:
11 Feb 2026 11:53 am