क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI: रोहित शर्मा के पास आज इतिहास रचने का मौका, निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा के पास आज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

2 min read
Jan 18, 2026
रोहित शर्मा (Photo source: IANS)

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे इंटरनेशनल सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। आज रविवार 18 जनवरी को तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। इस भिड़ंत में खासतौर पर सबकी नजरें रोहित शर्मा पर होंगी, क्‍योंकि हिटमैन इस मैच में इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं। इस मामले में उनके निशाने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड है। अगर आज रोहित का बल्‍ला चला तो सचिन का ये कीर्तिमान ध्‍वस्‍त हो सकता है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ, 3rd ODI: इंदौर की ओस टॉस को बना देगी सबसे बड़ा फैक्टर? दूसरे वनडे की यह गलती दोहराना नहीं चाहेगा भारत

भारतीयों की लिस्‍ट में बनेंगे नंबर-1

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 24 साल दिए, जो कि अब टूटने वाला है। हिटमैन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ देते हैं तो वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्‍लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बनने का भी मौका

रोहित शर्मा के फिलहाल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में बतौर ओपनर कुल 45 शतक हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में बतौर ओपनर 45 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा आज शतक लगाते ही मास्टर ब्लास्टर का ये महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इतना ही नहीं वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज भी बन जाएंगे।

टॉप पर डेविड वॉर्नर

इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल बतौर सलामी बल्‍लेबाज सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में बतौर ओपनर कुल 49 शतक लगाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्‍त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा हैं, जिन्‍होंने 45-45 शतक जड़े हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्‍गज क्रिस गेल हैं, जिन्‍होंने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 42 शतक ठोके थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ( बतौर ओपनर)

  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 49 (22 ODI, 25 टेस्ट, 1 T20i)
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 45 (45 ODI, 0 टेस्ट, 0 T20i)
  • रोहित शर्मा (भारत) - 45 (31 ODI, 9 टेस्ट, 5 T20i)
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 42 (25 वनडे, 16 टेस्ट, 1 T20i)
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 41 (28 वनडे, 13 टेस्ट, 0 T20i)

ये भी पढ़ें

IND vs NZ 3rd ODI Playing 11: निर्णायक वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 में फेरबदल तय, अपने ‘खास’ का डेब्यू कराएंगे गंभीर!

Also Read
View All

अगली खबर