Ind vs SA 1st ODI Records: भारत के खिलाफ पहले वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर हार गई। लेकिन, उसने इस हाई स्कोरिंग मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
Ind vs SA 1st ODI Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को 3 नवंबर को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 17 रनों से करीबी जीत दर्ज की है। प्रोटियाज टीम 15 के स्कोर पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक लड़ती रही। भले ही अफ्रीकी टीम भारत से पहला वनडे हार गई, लेकिन उसने इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। साउथ अफ्रीका पहली ऐसी टीम बन गई है, वनडे इंटरनेशनल रन-चेज में अपने पहले तीन विकेट 15 रन से कम पर गंवाने के बाद 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले इस मामले में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान ने 2019 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 6/3 से 297 रन बनाए थे। इसी तरह उसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
साउथ अफ्रीका की पारी में नंबर 4 या उससे नीचे के पांच अलग-अलग प्लेयर्स ने 30 से ज्यादा रन बनाए, जो वनडे में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2005 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज और 2015 वर्ल्ड कप में क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान के लिए भी इतने ही प्लेयर्स ने ऐसा किया था।
332 वनडे रन चेज में साउथ अफ्रीका का बिना किसी इंडिविजुअल सेंचुरी के सबसे अधिक टोटल है। इससे पहले उसने 2017 में साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ़ 328/5 के स्कोर को पार किया है। वह मैच प्रोटियाज सिर्फ दो रन से हार गए थे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट 681 है और छक्कों की संख्या 28 है। इससे पहले वानखेड़े में 2015 की सीरीज के डिसाइडर में दोनों ओर से 662 रन और 25 छक्के लगे थे।
यह सिर्फ तीसरी बार है, जब साउथ अफ्रीका ने वनडे में 15 से कम रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 200+ स्कोर बनाया है। इससे पहले वह 1997 में सेंचुरियन में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 212/5 (7/3 से) और 2024 में अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ 215 (10/3 से) पर ऑल आउट हुई थी।
10/3 से 368/5 - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2006
14/3 से 346/7 - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, किम्बरली, 2023
11/3 से 332 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, रांची, 2025
डेल बेनकेनस्टीन (69) और लांस क्लूज़नर (54*) बनाम वेस्टइंडीज, केप टाउन, 1999
शॉन पोलक (52) और लांस क्लूजनर (52*) बनाम जिम्बाब्वे, चेम्सफोर्ड, 1999 वर्ल्ड कप
मार्क बाउचर (55) और लांस क्लूजनर (52 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2000
जस्टिन केम्प (100) और एंड्रयू हॉल (56) बनाम भारत, केप टाउन, 2006
मार्को यानसन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) बनाम भारत, रांची, 2025