क्रिकेट

IND vs SA 2nd Test Pitch Report: आधे घंटे पहले मैच शुरू होने से तेज गेंदबाजों को होगा फायदा, देर तक मिलेगी स्विंग, पढ़ें गुवाहाटी की पिच का हाल

गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है और यहां जमकर रन बनाते हैं। लेकिन ठंडी सुबह और पिच पर मौजूद नमी गेंदबाज़ों को लंबे समय तक स्विंग दे सकती है, जिससे गेंद में अतिरिक्त मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
2 min read
Nov 21, 2025
Feature image
गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है (Photo - BCCI/X)

India vs South Africa, 2nd Test Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुक़ाबला कल यानि 22 नवम्बर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। सीरीज बचाने के लिए बरसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज़ करना चाहेगी। वहीं कोलकाता टेस्ट में 30 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की नज़रें 25 साल बाद भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी।

मैच सामान्य समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा

यह पहली बार है जब पूर्वोत्तर में टेस्ट मैच खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट आयोजित करने वाला बरसापारा स्टेडियम भारत का 30वां मैदान बनेगा। भारत में एक टाइम जोन होने की वजह से यहां दिनचर्या सामान्य से काफी पहले शुरू हो जाती है। ऐसे में मैच भी सामान्य समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। पूर्वोत्तर में रणजी ट्रॉफी मैच सुबह 8:15 बजे शुरू किए जाते हैं। क्योंकि यहां जल्द दिन ढाल जाता है। ऐसे में भारत - दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला 9 बजे शुरू किया जाएगा।

ऐसी है गुवाहाटी की पिच

गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है और यहां जमकर रन बनाते हैं। लेकिन ठंडी सुबह और पिच पर मौजूद नमी गेंदबाज़ों को लंबे समय तक स्विंग दे सकती है, जिससे गेंद में अतिरिक्त मूवमेंट देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में इस मुकाबले में यह परिस्थितियां गेंदबाज़ों के लिए बेहद लुभावनी होंगी, जबकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों के लिए शुरुआती घंटे क्रीज़ पर बिताना कठिन होगा।

गुवाहाटी टेस्ट में सेशन कुछ इस प्रकार होंगे -

पहला सेशन - सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक
चाय ब्रेक- 11:00 -11:20 बजे
दूसरा सत्र: 11:20 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक
लंच ब्रेक 1:20-2:00 बजे
तीसरा सत्र: दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक

देश के बाकी मैदानों की तुलना में ज्यादा स्विंग होगी गेंद

पिच से मिलने वाला मूवमेंट इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम मैनेजमेंट किस तरह की विकेट चुनता है। लेकिन मैच 30 मिनट पहले शुरू होगा, इससे देश के बाकी मैदानों की तुलना में हवा में मूवमेंट लंबे समय तक बना रहेगा, जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती है।

इस मैदान का रिकॉर्ड

चौंकाने वाली बात यह है कि यहां पर पहली पारी में औसतन स्कोर 225 रन का होता है। वहीं दूसरी पारी में गिरकर 180 पहुंच जाता है। इन आंकड़ों को ध्यान में रखे तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का चयन कर सकती है, ताकि उन्हें यहां पर चौथी पारी में बल्लेबाजी का मौका न मिले।

Updated on:
22 Nov 2025 10:46 am
Published on:
21 Nov 2025 11:22 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा