क्रिकेट

महिला क्रिकेट: टी20 के आखिरी मुकाबले में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

इंग्लैंड की महिला टीम ने काउंटी ग्राउंड में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 12:57 PM IST
ind_vs_eng.png

सलामी बल्लेबाज डेनियल वॉट (नाबाद 89) रनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने यहां काउंटी ग्राउंड में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए।

नताली स्काइवर बनी प्लेयर ऑफ द सीरीज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने डेनियल के 56 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 89 रनों की मदद से 18.4 ओवर में दो विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीता। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला। डेनियल को प्लेयर ऑफ द मैच और नताली स्काइवर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

डेनियल और नताली ने संभाली पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका टैमी ब्यूमोंट (11) के रूप में लगा। इसके बाद डेनियल और नताली ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। हालांकि, नताली 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीदर नाइट छह रन बनाकर नाबाद रहीं।

टीम इंडिया का ऐसा रहा हाल
इससे पहले भारत की ओर से मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36, ऋचा घोष ने 20, हरलीन देओल ने छह, स्नेह ने चार और शैफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हुईं जबकि दीप्ति नौ और अरूंधति रेड्डी एक रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट, कैथरिन ब्रंट ने दो विकेट और नताली ने एक विकेट लिया।

Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट