क्रिकेट

भारत सावधान, स्टेन की आग उगलती गेंदों से होगा सामना, डीविलियर्स की भी वापसी

अफ्रीका के दौरे का ध्यान आते ही ही खतरनाक और उछाल भरी पिचों से सामना होता है। जहां हवा की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आती है

2 min read

जोहानसबर्ग. भारतीय टीम लंबे अर्से के बाद विदेश दौरे पर जा रही है। टीम इंडिया साल का पहला दौरा दक्षिण अफ्रीका का करेगी। अफ्रीका के दौरे का ध्यान आते ही ही खतरनाक और उछाल भरी पिचों से सामना होता है। जहां हवा की रफ्तार से गेंदबाजी करते एलन डोनाल्ड हों या मकाया एंटिनी की खूंखार गेंदबाजी नजर आती है। हालांकि अब ये दिग्गज खेलों को अलविदा कह चुके हैं परन्तु इनकी भयावह गेंदबाजी की शंृखला को जिस गेंदबाज ने आगे बढ़ाया है वह हैं डेल स्टेन। स्टेन लंबे समय बाद अफ्रीकी टीम में वापसी कर रहे हैं। स्टेन वह नाम है जो क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट को अपनी रफ्तार से तोड़ चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने आग उगलती गेंदों के साथ स्टेन का सामना करना एक चैलेंज होगा। इनके साथ ही युवा खतरनाक गेंदबाज रबादा अपनी रफ्तार से छकाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं ख्यात बल्लेबाज डीविलियर्स भी लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में खेलते नजर आएंगे। इन दोनों खिलाडिय़ों के आने से दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला करना भारत के लिए आसान नहीं होगा।

मोर्केल और फिलेंडर भी होंगे टीम में
बेहतरीन बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिये दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में लंबे समय बाद वापसी हो रही है जिसे भारत दौरे से ठीक पहले काफी अहम माना जा रहा है। पोर्ट एलिजाबेथ में बाङ्क्षक्सग डे पर होने वाले पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिये दोनों अनुभवी खिलाड़यिों को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डीविलियर्स ने जनवरी 2016 में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीकी की ओर से टेस्ट खेला था जबकि स्टेन ने गत वर्ष पर्थ में कंधे में चोट लगने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। दोनों खिलाड़ी अब मोर्ने मोर्केल के साथ टीम से जुड़ेंगे जो अक्टूबर के बाद वापसी कर रहे हैं। मोर्केल को बगल में चोट लगी थी। वहीं वेर्नाेन फिलेंडर भी पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं। वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसिस का नाम भी टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

बहुत हो गया हनीमून, विराट कोहली की लगेगी अब वाट

मौरिस नहीं टीम में
राम स्लैम ट््वंटी 20 टूर्नामेंट में अ'छी गेंदबाजी करने वाले क्रिस मौरिस को लेकिन टीम में शामिल नहीं किया गया है। मौरिस जिम्बाब्वे के अभ्यास मैच में नहीं खेले थे। डीविलियर्स मैच में चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे लेकिन कप्तान प्लेसिस के खेलने पर संदेह बना हुआ है जिन्हें भारत के खिलाफ अगले वर्ष के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रही सीरी•ा से पहले कुछ आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ता ङ्क्षलडा जोंडी ने कहाÞ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिये यह रोमांचक पल है जब एबी और स्टेन की वापसी होने जा रही है। ये दोनों बहुत अनुभवी हैं साथ ही वेर्नाेन भी वापसी कर रहे हैं। स्टेन, फिलेंडर, कैगिसो रबादा और मोर्कल सभी टीम के लिये उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें

शाहिद अफरीदी ने सानिया मिर्जा के शौहर को कुछ ऐसा कहा कि, मिस्टर सानिया मिर्जा ने चुन-चुन कर लिया बदला
Published on:
19 Dec 2017 04:52 pm
Also Read
View All