
नई दिल्ली। मैदान और असल जिंदगी में भी शांत स्वभाव के दिखने वाले सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने हाल ही में शाहिद अफरीदी को ऐसा जवाब दिया जिससे अफरीदी की बोलती बंद हो गई। अब इस बात को सोशल मीडिया पर काफी उछाला गया। हर किसी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि शोएब ने ऐसा अग्रेशन दिखाया हो। दरअसल यूएई के शारजाह में रविवार को एक टी-10 मैच खेला जा रहा था। इस सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान शोएब मलिक की टीम काफी स्लो खेल रही थी। जिस पर शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक पर तारा मार दिया। इसके बाद तो शोएब मलिक बुरी तरह से भड़क गए।
बता दें कि इस दूसरे सेमीफाइनल मैच में शाहिद आफरीदी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 129 रन बनाए थे। वहीं पंजाबी लीजेंड्स की ओर से खेल रहे शोएब मलिक की टीम ने 6 ओवर के बाद भी 73 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद से पंजाबी लीजेंड्स को अगली 24 गेंदों में 57 रन चाहिए थे। तभी शोएब मलिक और शाहिद आफरीदी के बीच कुछ खटपट हो गई। उस शोएब मलिक 6 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर खेल रहे थे।
शोएब मलिक के धीरे खेलने पर अफरीदी ने ताना मार दिया। जिसके बाद तो कुछ ऐसा हुआ कि अगली 11 गेंदों में शोएब ऐसा खेले कि उनका स्ट्राइक रेट बदल कर 409.9 हो गया। और मैच 5 गेंद पहले खत्म कर दिया।
Published on:
19 Dec 2017 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
