क्रिकेट

BCCI हेड क्वार्टर में इस दिन मंथन, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 14 अगस्त 2025 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि इसी दिन बीसीसीआई हेड क्वार्टर पर ना केवल एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है बल्कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी टीम का चयन भी संभव है।

2 min read
Aug 18, 2025
भारतीय क्रिकेट टीम। (File Photo Credit - IANS)

Team india भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय चयनकर्ता मुंबई स्थित बीसीसीआई हेड क्वार्टर पर मंगलवार को टीम चयन को लेकर मंथन करेंगे। मुख्य कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी और कप्तान सूर्य कुमार यादव जहां पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे, वहीं नीतू डेविड की अध्यक्षता वाली चयन समिति महिला वनडे विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर सकती है।

दरअसल, भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू होगा, जिसका फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसके लिए महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं की बैठक मंगलवार दोपहर को होनी है। ऐसे संकेत भी मिले हैं कि बैठक में ऑस्ट्रेलिया और महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा और घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Asian Shooting Championships 2025: कपिल बैंसला ने जीता गोल्ड, टीम इवेंट में भारत को दिलाया सिल्वर

शुरुआती अटकलें थीं कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुछ खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के उद्देश्य से दोनों टीमें अलग-अलग हो सकती हैं। फिलहाल अब यह सामने आया है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उसी टीम की घोषणा होने की संभावना है, जिसमें पांच सदस्यीय चयन समिति और टीम प्रबंधन के फैसले के आधार पर केवल न्यूनतम बदलाव की गुंजाइश होगी। इसके अलावा चयन समिति बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप अभ्यास मैच के लिए भारत-ए टीम का चयन कर सकती है।

यहां यह बता दें कि आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 14 और 17 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो महिला वनडे मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि सीरीज का फाइनल मैच 20 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुल्लांपुर पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करेगा, जबकि नई दिल्ली नवंबर 1995 के बाद। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका में वनडे ट्राई सीरीज और इंग्लैंड में दोनों व्हाइट बॉल सीरीज जीतने के बाद अपनी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है।

ये भी पढ़ें

Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने ठोका तूफानी शतक, टीम इंडिया में वापसी का जताया दावा

Also Read
View All

अगली खबर