क्रिकेट

व्यक्तिगत कारणों के चलते टीम से अलग हुए जसप्रीत बुमराह, चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे

-भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से अलग हो गए हैं।-बोर्ड ने साफ किया है कि बुमराह के स्थान पर किसी अन्य को टीम में शामिल नहीं किया गया है।-इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2021, 4:12 PM IST
jasprit_bumrah.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से अलग हो गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के मुताबिक बुमराह ने उससे निवेदन किया था कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें चौथे टेस्ट से पहले टीम से अलग होने की इजाजत दी जाए।

इस पर गौर करते हुए बुमराह को टीम से अलग होने की इजाजत दे दी गई। वह अब इंग्लैंड के साथ होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए चयन हेतु उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि बुमराह के स्थान पर किसी अन्य को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था। चौथा टेस्ट भी अहमदाबाद में ही खेला जाना है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मो. सिराज, उमेश यादव।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज