श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए गेल, एडवडर्स की विंडीज टीम में वापसी
-श्रीलंकाई टीम अगले महीने विंडीज दौरे पर होगी और इसके मैच कूलिज क्रिकेट ग्राउंड और सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।-श्रीलंका के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और अनुभवी तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स की कैरेबियाई टीम में वापसी हुई है।-वेस्टइंडीज इन मैचों का उपयोग अपने आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब की तैयारी और खिताब के बचाव के लिए करेगा।
नई दिल्ली। श्रीलंका के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (West Indies recall Chris Gayle) और अनुभवी तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स की कैरेबियाई टीम में वापसी हुई है। इस टीम में ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर और लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन नया चेहरा हैं। श्रीलंकाई टीम अगले महीने विंडीज दौरे पर होगी और इसके मैच कूलिज क्रिकेट ग्राउंड और सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टी20 मैच 3, 5 और 7 मार्च को फ्लडलाइट में खेले जाएंगे। यह टी20 सीरीज सीसीजी में आधिकारिक वेस्टइंडीज पुरुष टीम द्वारा खेली जानी वाली पहली पूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। साथ ही एंटिगा में 2013 के बाद पहली बार कोई टी20 मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज इन मैचों का उपयोग अपने आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब की तैयारी और खिताब के बचाव के लिए करेगा। भारत को इस इसी साल इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है।