क्रिकेट

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पंत और इस विस्फोटक बल्लेबाज को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रांची में भारतीय टीम का रिकॉर्ड मिला जुला है। भारतीय टीम ने यहां 6 वनडे मैच खेले हैं, इसमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Nov 30, 2025
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जा रहा है (Photo - EspncricInfo)

India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला खेला जा रहा है। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टेस्ट सीरीज में 2-0 से बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज हर हाल में जीतना चाहेगी।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: रांची में कुछ खास नहीं है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, क्या वनडे सीरीज की भी हार से शुरुआत करेगी टीम इंडिया?

यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को मिला मौका

इस मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नज़र आएंगे। उनके आलवा खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला है। नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में जायसवाल के पास अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका है। जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा को मिडिल ऑर्डर में मौका मिला है। गायकवाड़ को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है।

भारत ने रांची में जीते हैं मात्र तीन मैच

रांची के स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, इसमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। चौंकने वाली बात यह है कि पिछले तीन मुकाबलों में भारत ने यहां सिर्फ एक मुक़ाबला जीता है। भारत को रांची में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने हराया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1991 में पहली बार वनडे मैच खेला गया था। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 94 वनडे मैच हो चुके हैं। इनमें भारत ने 40 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 51 मैच जीतकर आगे दिखाई देती है। तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए।हाल के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो पिछले पांच वनडे मुकाबलों में भारत का दबदबा साफ दिखता है। टीम इंडिया ने इनमें से चार मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका केवल एक मैच ही जीत पाई है।

भारत में सीरीज जीत चुका है दक्षिण अफ्रीका

भारत में खेले गए वनडे मुकाबलों के आंकड़े भी कड़ी टक्कर दिखाते हैं। घरेलू मैदान पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 वनडे खेले हैं, जिनमें से 18 में उसे जीत मिली है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी 14 मैच जीतकर भारत को कड़ी चुनौती दी है।खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका भारत में वनडे सीरीज जीत का स्वाद भी चख चुकी है। 2015 में उसने भारत आकर पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - केएल राहुल (कप्तान/विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: गंभीर की कोचिंग अबतक नहीं जीते एक भी वनडे सीरीज, अगर किए ‘जबरन एक्सपेरिमेंट; तो अफ्रीका से भी हारेगा भारत

Also Read
View All

अगली खबर