क्रिकेट

IND vs SA, Weather report: फ़ाइनल मुक़ाबले में बारिश का साया, भारत को ऐसे होगा नुकसान, पढ़ें नवी मुंबई के मौसम का हाल

वर्ल्ड कप 2025 में कई मैच बारिश से प्रभावित हुए हैं, जबकि कुछ रद्द भी हो गए हैं। इस वजह से फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि 2 नवंबर को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या बीच में रुक जाता है, तो 3 नवंबर को उसी स्थिति से खेल आगे बढ़ाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2025, 8:04 AM IST
Feature image
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा (Photo - BCCI/X)

India vs South Africa, Women's World Cup 2025, Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानि 2 नवंबर को खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह पहली बार चैम्पियन बनेगी। ऐसे में अगर फ़ाइनल में बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो कौन सी टीम चैम्पियन बनेगी यह एक बड़ा सवाल है।

फ़ाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

वर्ल्ड कप 2025 में कई मैच बारिश से प्रभावित हुए हैं, जबकि कुछ रद्द भी हो गए हैं। इस वजह से फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि 2 नवंबर को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या बीच में रुक जाता है, तो 3 नवंबर को उसी स्थिति से खेल आगे बढ़ाया जाएगा। अगर इसके बाद भी नतीजा नहीं निकला तो अंक तालिका में ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

मैच रद्द हुआ तो भारत को होगा नुकसान

इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका चैम्पियन बन जाएगा और भारत के हाथ निराशा लगेगी। क्योंकि लीग स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने सात मैचों में पांच जीतकर 10 अंक हासिल किए थे और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर था। वहीं भारत ने सात मैचों में सिर्फ तीन जीते, तीन हारे और एक बारिश से रद्द हुआ, जिससे वह 7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इस तरह भारत को निराशा हाथ लगेगी।

क्या है नबी मुंबई के मौसम का हाल

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को नवी मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसी तरह, 3 नवंबर को भी बारिश की संभावना 25 प्रतिशत ही रहेगी और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों ही दिनों में बारिश का जोखिम बना हुआ है, जिससे फाइनल मुकाबला प्रभावित हो सकता है।

Updated on:
1 Nov 2025, 8:04 AM IST
Published on: